सूर्य का मकर राशि में गोचर! बदल जाएगा नौकरी करने वाले लोगों का भाग्य, मिलेगा पद, पैसा और सम्मान

सूर्य का मकर राशि में गोचर! बदल जाएगा नौकरी करने वाले लोगों का भाग्य, मिलेगा पद, पैसा और सम्मान

Last Updated:

Surya Gochar 2026 : 14 जनवरी के बाद सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों पर पड़ेगा. इस गोचर से करियर में तरक्की, पदोन्नति, आर्थिक लाभ और सामाजिक सम्मान मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं. सूर्य का मकर राशि में गोचर होना सत्ता, प्रशासन और करियर से जुड़े मामलों को मजबूती देता है.

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को आत्मा, आत्मविश्वास, नेतृत्व, मान सम्मान और सत्ता का कारक माना जाता है. सूर्य का गोचर जब भी होता है, तो इसका प्रभाव व्यक्ति के व्यक्तित्व और सामाजिक पहचान पर साफ दिखाई देता है. वर्ष 2026 में सूर्य का गोचर खास माना जा रहा है, क्योंकि यह नए साल की शुरुआत में बड़ा ज्योतिषीय परिवर्तन लेकर आएगा. इस गोचर से कई राशियों के जीवन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार होने की संभावना  है.

Surya Gochar January 2026

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि सूर्य ग्रह 14 जनवरी 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाएगा. मकर राशि शनि की राशि मानी जाती है, जो अनुशासन, कर्म और जिम्मेदारी का प्रतीक है. सूर्य का मकर राशि में गोचर होना सत्ता, प्रशासन और करियर से जुड़े मामलों को मजबूती देता है. यह गोचर वर्ष 2026 के शुरुआती महीनों में महत्वपूर्ण बदलावों का संकेत देता है.

Surya Gochar January 2026

सूर्य के मकर राशि में गोचर से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है. लोग अपने फैसलों को लेकर अधिक स्पष्ट और दृढ़ नजर आते हैं. नेतृत्व क्षमता में सुधार होता है और लोग जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने लगते हैं. इस दौरान व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर ज्यादा फोकस्ड रहता है. समाज में मान सम्मान बढ़ने की भी संभावना रहती है, खासकर उन लोगों के लिए जो प्रशासन या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

q

सूर्य का गोचर करियर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. 14 जनवरी 2026 के बाद नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. सरकारी क्षेत्र, प्रशासन, राजनीति और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है. कार्यस्थल पर मेहनत का फल मिलने की संभावना रहती है. हालांकि अहंकार से बचना जरूरी होगा, क्योंकि सूर्य का प्रभाव कभी कभी टकराव की स्थिति भी पैदा कर सकता है.

Surya Gochar January 2026

सूर्य का गोचर आर्थिक मामलों में स्थिरता लाने का संकेत देता है. इस दौरान आय के साधनों में सुधार हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बनती है. निवेश से जुड़े फैसलों में सोच समझकर कदम उठाना जरूरी होगा. यह समय मेहनत से कमाई को मजबूत करने का माना जाता है. दिखावे या जल्दबाजी में खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है, ताकि आर्थिक संतुलन बना रहे

Surya Gochar January 2026

सूर्य के प्रभाव से व्यक्ति परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाता है. पिता या वरिष्ठ सदस्यों से जुड़े मामलों में सक्रियता बढ़ सकती है. सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने के योग बनते हैं. लोग आपकी राय को महत्व दे सकते हैं. हालांकि पारिवारिक मामलों में कठोर रवैया अपनाने से बचना जरूरी होगा. संतुलित व्यवहार से रिश्तों में मजबूती बनी रह सकती है.

Surya Gochar January 2026

सूर्य का गोचर ऊर्जा और सक्रियता बढ़ाने वाला माना जाता है. इस दौरान व्यक्ति खुद को ज्यादा एक्टिव महसूस कर सकता है. हालांकि अधिक काम और तनाव से थकान हो सकती है. सिर दर्द, आंखों या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना जरूरी होगा. नियमित दिनचर्या, सूर्य नमस्कार और योग से स्वास्थ्य बेहतर बना रह सकता है. मानसिक रूप से अनुशासन बनाए रखना इस समय जरूरी माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

सूर्य का मकर राशि में गोचर! बदल जाएगा नौकरी करने वाले लोगों का भाग्य

Source link

Previous post

Garuda Purana Secrets: मृत्यु के बाद किस दिशा में जाती है आत्मा और कौन से कर्म देते हैं सुख-दुख, जानें गरुड़ पुराण में

Next post

साल 2026 में मेष समेत 5 राशियों का विदेश जाने का सपना होगा पूरा, ग्रहों की शुभ दृष्टि बसने का बना रहे योग

You May Have Missed