सूर्य और शुक्र गोचर से इस सप्ताह सिंह समेत 5 राशियों को मिलेगा धन व सुख-संपत्ति का लाभ, पढ
Last Updated:
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 13 to 19 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह सूर्य मेष राशि में तो शुक्र वृषभ राशि में गोचर करेंगे. वहीं बुध उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में तो शुक्र कृतिका नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ रहने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वालों के लिए सप्ताह कई मामलों में प्रगति लेकर आएगा और कई समस्याओं से मुक्ति भी दिलाएगा. आइए जानते हैं अप्रैल के इस सप्ताह 13 से 19 अप्रैल तक किन किन टैरो राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिलेगा…
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 13 to 19 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह 13 से 19 अप्रैल 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अप्रैल के इस सप्ताह की शुरुआत में सूर्य मेष राशि में गोचर करने वाले हैं और सप्ताह के अंत में शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे. वहीं बुध ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे तो सूर्य अश्विनी नक्षत्र में. साथ ही शुक्र ग्रह भी कृतिका नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के अलावा इस सप्ताह शुक्रादित्य योग, त्रिग्रही योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यह समय इन राशियों के लिए प्रगति, सफलता और नए अवसर लेकर आ सकता है और कई परेशानियों से राहत भी दिलाएगा. आइए जानते हैं अप्रैल के इस सप्ताह 13 से 19 अप्रैल तक का समय किन किन टैरो राशिफल वालों के लिए अच्छा होने वाला है…
वृषभ (सिक्स ऑफ़ कप्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत मिल रहे हैं. वृष राशि वालों के जीवन में ग्रहों के शुभ प्रभाव से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और आपकी एक एक करके कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. लंबे समय से रुके हुए कार्य इस सप्ताह पूरे हो सकते हैं और जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह पर जाने का मौका भी मिलेगा. नौकरी और बिजनेस में आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
कन्या (पेज ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह करियर के लिहाज से शानदार रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी और अधिकारियों के बीच आपकी छवि में सुधार भी आएगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. परिवार में चल रहीं परेशानियां धीरे धीरे खत्म होती जाएंगी और पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी. बिजनेस करने वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और ऑनलाइन बिजनस को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं.
वृश्चिक (दी चैरियट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है. वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय का लाभ मिलेगा क्योंकि आप अपने समूह या सहकर्मियों के साथ खूब आनंद उठाएंगे. आप आर्थिक रूप से अधिक सहज महसूस करेंगे, लेकिन अगर आप बेहतर नौकरी चाहते हैं तो आपको अतिरिक्त आय के लिए और मेहनत करनी होगी. अगर आप कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलेगी और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. साथ ही बिजनेस में विस्तार के नए रास्ते खुल सकते हैं.
मकर (टेन ऑफ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मकर राशि वालों को अप्रैल के इस सप्ताह अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं और किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है, लव पार्टनर की मुलाकात घरवालों से करवा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते को मान्यता मिलेगी. अगर आप नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए कई मामलों में फायदेमंद रहेगा. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में इस सप्ताह लिए गए निर्णय फलदायक साबित होंगे, जिनसे भविष्य में आपको अच्छा लाभ भी मिलेगा.
मीन (पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि वालों को अप्रैल का यह सप्ताह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे और आपकी आमदनी में इजाफा भी देखने को मिलेगा. दोस्तों या सोशल मीडिया से आपको इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है. ग्रहों के शुभ प्रभाव से छात्रों के लिए यह सप्ताह सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत सफल भी होगी.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


