सुख-सौभाग्य और समृद्धि लाते हैं ये 5 पवित्र पौधे, ग्रह दोष और वास्तु दोष को भी करते हैं दू
सुख-सौभाग्य लाते हैं ये 5 पवित्र पौधे, ग्रह और वास्तु दोष को भी करते हैं दूर
Last Updated:
Hinduism Auspicious Plants: अक्सर लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के पौधे लगाते हैं. हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, कुछ पौधों को बेहद पवित्र और शुभ माना गया है. ये पौधे अलग-अलग देवी-देवताओं से जुड़े हुए हैं. कहा जाता है कि इन पौधों की हरीतिमा और पवित्रता नकारात्मकता को दूर कर आर्थिक प्रगति, मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देती है. तो क्या आप भी इन पौधों के बारे में जानना चाहते हैं? आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास पौधों के बारे में.
Auspicious Plants In Hindu Culture: हिंदू संस्कृति में 5 ऐसे पवित्र पौधों के बारे में बताया गया है, जो ना सिर्फ घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं बल्कि सुख और सौभाग्य के वाहक भी माने जाते हैं. साथ ही इन पौधों का घर पर होने से ग्रह दोष और वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है. इनकी नियमित पूजा और सही दिशा में स्थापना से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार पर लक्ष्मी-कृपा बनी रहती है. यही कारण है कि त्योहारों, शुभ कार्यों और दैनिक पूजा-पाठ में इन पौधों की विशेष भूमिका देखी जाती है. इन पवित्र पौधों के प्रति श्रद्धा और सही देखभाल को परंपरा के साथ-साथ लाइफ स्टाइल का हिस्सा माना गया है. आज हम आपको बताएंगे 5 ऐसे पवित्र पौधे के बारे में बताएंगे, जिन्हें शास्त्रों में सुख-सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है, और क्यों प्राचीन काल से लेकर आज तक इन पौधों को हर शुभ अवसर पर घर और आंगन में विशेष स्थान दिया जाता रहा है.

तुलसी को पवित्र तुलसी या होली बेसिल भी कहा जाता है. तुलसी को माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है, जो धन और सौभाग्य की देवी हैं. हिंदू संस्कृति में तुलसी को सबसे पवित्र और पूजनीय पौधों में से एक माना गया है. तुलसी में कई गुण होते हैं, जैसे कि यह औषधीय, शुद्ध करने वाली और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाली मानी जाती है. घर में तुलसी का पौधा लगाने से दिव्य आशीर्वाद मिलता है और रोजाना तुलसी की पूजा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

हिंदू धर्म में बेल के पौधे का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में बहुत महत्व है. तुलसी को भी बेल पत्र को सबसे पवित्र और पूजनीय माना गया है और इसे भगवान शिव को समर्पित करते हैं. मान्यता है कि सावन के महीने में घर में बेल का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. यह जीवन में संतुलन और सामंजस्य भी लाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

पीपल के पेड़ को बोधि वृक्ष भी कहा जाता है. मान्यता है कि गौतम बुद्ध को इसी पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. हिंदू धर्म के तीन प्रमुख देवता ब्रह्मा, विष्णु और शिव का प्रतीक भी यह पेड़ है. इसकी पत्तियां शिव का, तना विष्णु का और जड़ें ब्रह्माजी का प्रतीक मानी जाती हैं. इसलिए इसे त्रिदेव का प्रतीक भी कहा गया है. स्कंद पुराण के अनुसार, भगवान विष्णु इस पेड़ के नीचे निवास करते हैं. शनिदोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ की पूजा बेहद लाभकारी मानी गई है.

हिंदू धर्म में केले के पेड़ को भी बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है. इसे कई धार्मिक कार्यों में उपयोग किया जाता है. केले के पत्तों का उपयोग प्रसाद परोसने के लिए किया जाता है और शुभ अवसरों पर इन्हें घर के प्रवेश द्वार के पास लगाया जाता है. कई धार्मिक अनुष्ठानों में केले के फल को भगवान विष्णु और भगवान गणेश को अर्पित किया जाता है. गुरुवार व्रत और सत्यानारायण पूजा में भी केले के पत्तों का विशेष महत्व है.

अशोक का पेड़ बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म में पूजनीय है और इसे कामदेव (प्रेम के देवता) से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि शाक्यमुनि बुद्ध का जन्म लुंबिनी उद्यान में अशोक के पेड़ के नीचे हुआ था. रामायण में भी अशोक वाटिका का उल्लेख है, जहां भगवान हनुमान माता सीता से मिले थे. शुभ अवसरों पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की तोरण लगाई जाती है, जिससे घर का वातावरण सुखद और सकारात्मक बना रहता है.


