सुख-समृद्धि लेकर आया आज का दिन, मृगशिरा नक्षत्र बनाएगा सारे काम, जाने आज का पूरा राशिफल

सुख-समृद्धि लेकर आया आज का दिन, मृगशिरा नक्षत्र बनाएगा सारे काम, जाने आज का पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 22 May 2026: ज्योतिषाचार्य मिश्रा बताते हैं कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज प्रेम और पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन बहुत खूबसूरत रहने वाला है. कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर आपके स्वभाव में सौम्यता और संवेदनशीलता लाएगा जिससे आप अपने पार्टनर की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. लव पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मनमुटाव आज खत्म होंगे.

Aaj Ka Gemini Horoscope 22 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार शुक्रवार, 22 मई का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद सकारात्मक रहने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य पंकज मिश्रा के अनुसार आज सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक षष्ठी तिथि रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. वहीं चंद्रमा देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे. इस गोचर का प्रभाव मिथुन राशि समेत कई राशियों पर शुभ रहने वाला है, जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. आज यदि आप कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक अभिजित मुहूर्त का श्रेष्ठ समय रहेगा. हालांकि प्रातः 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान किसी भी मांगलिक कार्य से बचना उचित रहेगा.

मृगशिरा नक्षत्र का मिलेगा विशेष लाभ

आज मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर अनुकूल रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंकज मिश्रा के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र जिज्ञासा, खोज, सौंदर्य और मानसिक सक्रियता का प्रतीक माना जाता है. इस नक्षत्र से जुड़े लोग नई चीजों को जानने और समझने में रुचि रखते हैं. यही कारण है कि आज मिथुन राशि वालों के भीतर नई ऊर्जा और रचनात्मक सोच देखने को मिलेगी.

पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहद खूबसूरत रहने वाला है. कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर आपके स्वभाव में सौम्यता और संवेदनशीलता बढ़ाएगा, जिससे आप अपने जीवनसाथी और पार्टनर की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. लंबे समय से चल रहे मनमुटाव खत्म हो सकते हैं और रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. शाम का समय परिवार के साथ खुशी और हंसी-मजाक में बीतेगा, जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होने के संकेत भी मिल रहे हैं.

मानसिक तनाव होगा दूर, स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आज का दिन राहत भरा रहेगा. पिछले कुछ समय से चला आ रहा मानसिक या शारीरिक तनाव काफी हद तक कम होगा. चंद्रमा की शुभ स्थिति आपको आंतरिक शांति का अनुभव कराएगी, जिससे आपकी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मौसम में बदलाव को देखते हुए खान-पान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. योग, ध्यान और नियमित दिनचर्या अपनाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. दिनभर आप खुद को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे.

करियर और नौकरी में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. आपकी मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना होगी. कार्यालय में आपकी क्रिएटिविटी लोगों को प्रभावित करेगी और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. यदि आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं या किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का विचार कर रहे हैं, तो अभिजित मुहूर्त के दौरान उठाया गया कदम भविष्य में सफलता के नए रास्ते खोल सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अनुकूल संकेत दे रहा है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed