सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन, व्यापार में फायदा लेकिन निवेश से बचें

सिंह राशि वालों के लिए मिला-जुला दिन, व्यापार में फायदा लेकिन निवेश से बचें

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 01 march 2026: आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही करने से छोटी परेशानी बड़ी बन सकती है. इसलिए हर काम प्लान बनाकर करें. खासकर नए काम की शुरुआत आज टालना ही बेहतर रहेगा. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. जो भी फैसला लें, पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें. दिनभर शांत रहें और धैर्य बनाए रखें.

आज 01 मार्च 2026 का सिंह राशिफल, Leo Horoscope Today: 01 मार्च 2026 रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज पुष्य नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा द्वादश भाव में रहेगा. साथ ही होलाष्टक भी चल रहा है. ऐसे में किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें. जो भी फैसला लें, पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें. दिनभर शांत रहें और धैर्य बनाए रखें. आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही करने से छोटी परेशानी बड़ी बन सकती है. इसलिए हर काम प्लान बनाकर करें. खासकर नए काम की शुरुआत आज टालना ही बेहतर रहेगा. मन थोड़ा चंचल रह सकता है, लेकिन खुद को संभालना जरूरी है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है. रविवार होने के कारण ज्यादातर लोग छुट्टी का आनंद लेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. जल्दबाजी में कोई गलत फैसला न लें. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत करने वाला है. इस समय परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें. कठिन विषयों को टालने के बजाय उन पर ज्यादा समय दें. नियमित अभ्यास से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. आलस से दूर रहें और समय का सही उपयोग करें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. रविवार के दिन रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है, जो सिंह राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है. खासकर जो लोग लाल वस्तुओं को छोड़कर अन्य सामान का व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है. कारोबार में बढ़ोतरी के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन निवेश के मामले में सावधानी जरूरी है. चंद्रमा कर्क राशि में होने से आज बड़ा निवेश करने से बचें. पुराने काम से धन लाभ हो सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है. द्वादश चंद्रमा का प्रभाव होने से मौसम का असर शरीर पर पड़ सकता है. सर्दी, जुखाम या हल्का बुखार जैसी परेशानी हो सकती है. बदलते मौसम में लापरवाही न करें. ठंडी चीजों से बचें और गरम पानी का उपयोग करें. जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, वे दवाइयां समय पर लेते रहें. छोटी समस्या को नजरअंदाज न करें.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. पति पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी. छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्ता मजबूत होगा. घर में शांति और प्रेम का माहौल रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. लव लाइफ में भी सकारात्मक संकेत हैं. प्रेमी जोड़ों के बीच नजदीकियां बढ़ सकती हैं. एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा. साथ समय बिताने से रिश्ता और गहरा होगा. अविवाहित जातकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. होली के बाद कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार रविवार के दिन कोई भी जरूरी काम शुरू करने से पहले पान का पत्ता खाकर घर से निकलें. इससे रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बढ़ती है. साथ ही भगवान सूर्यनारायण की पूजा करें. सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और मन ही मन प्रार्थना करें. इससे दिन शुभ रहेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed