सिंह राशि वालों के लिए चुनौती भरा दिन, करियर और रिश्तों में बढ़ सकती है टेंशन, पढ़ें राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए चुनौती भरा दिन, करियर और रिश्तों में बढ़ सकती है टेंशन, पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज के दिन सिंह राशि के जातकों में मानसिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. आज लग्न में चंद्रमा के साथ सूर्य और शनि की स्थिति बन रही है. आज के दिन निर्णय लेने में भ्रम और जल्दबाजी दोनों ही नुकसानदायक हो सकते हैं. सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें.

Leo Horoscope Today 20 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: आज 20 मार्च 2026 शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. आज ग्रहों की स्थिति मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. रेवती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मीन लग्न की पत्रिका बन रही है. मीन राशि उदित हो रही है, जिससे मानसिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज लग्न में चंद्रमा के साथ सूर्य और शनि की स्थिति बन रही है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य, चंद्रमा और शनि के बीच विरोध का संबंध माना जाता है. यही वजह है कि आज के दिन निर्णय लेने में भ्रम और जल्दबाजी दोनों ही नुकसानदायक हो सकते हैं. सिंह राशि के जातकों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें और धैर्य बनाए रखें.

सिंह राशि करियर राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ सकता है, इसलिए संयम से काम लेना जरूरी है. स्थान परिवर्तन या नई नौकरी के बारे में फिलहाल विचार टालना ही बेहतर रहेगा. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय सतर्क रहने का है. पढ़ाई में ध्यान भटक सकता है, इसलिए जिस विषय की तैयारी कर रहे हैं उसी पर फोकस बनाए रखें. मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है, लेकिन जोखिम लेने से बचना होगा. नया निवेश करने या व्यापार बदलने का विचार फिलहाल टाल देना ही सही रहेगा. बाजार की स्थिति स्थिर नहीं है, ऐसे में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है. किसी को उधार देने या बड़ा खर्च करने से पहले अच्छी तरह सोच लें. ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, जिससे व्यापारिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं. इसलिए शांत रहकर ही फैसले लें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिला-जुला रहेगा. कुछ लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खानपान का विशेष ध्यान रखें और बाहर का भोजन करने से बचें. साथ ही आग, बिजली के उपकरण और मोबाइल का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट या दुर्घटना के संकेत भी बन रहे हैं.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. बाहरी लोगों से विवाद हो सकता है. पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी टकराव के संकेत हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें. किसी करीबी व्यक्ति से धोखा मिलने की संभावना भी जताई जा रही है, इसलिए भरोसा करते समय सावधानी जरूरी है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों लिए अंक 6 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 7 और 8 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन यात्रा टालना बेहतर रहेगा. विवादों से दूर रहें और मोबाइल का उपयोग सीमित करें. सुबह उठकर कुलदेवी का ध्यान और पूजन करना शुभ रहेगा. साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed