सिंह राशि वालों के लिए खुशखबरी के संकेत, करियर-व्यापार में लाभ, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ग्रहों की इस स्थिति का असर सिंह राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा. सुख सुविधा से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. साथ ही आज का दिन कई लोगों के लिए नई खुशखबरी लेकर आ सकता है.
Aaj Ka Singh Rashifal 04 April 2026, Leo Daily Horoscope: 4 अप्रैल 2026 शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई अच्छे संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज स्वाती नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मेष लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में शुक्र और पंचम भाव में केतु की स्थिति बन रही है, जिससे दिन सकारात्मक रहने के योग हैं. सातवें स्थान पर चंद्रमा होने से मानसिक शांति और रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी.
ग्रहों की इस स्थिति का असर सिंह राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा. सुख सुविधा से जुड़ी चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. साथ ही आज का दिन कई लोगों के लिए नई खुशखबरी लेकर आ सकता है. दिन भर आत्मविश्वास बना रहेगा और फैसले लेने में आसानी होगी.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर की बात करें तो वकालत, मीडिया, मार्केटिंग, टेलीकॉम और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. जो लोग बातचीत या संपर्क के जरिए काम करते हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा और अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बदलाव का संकेत दे रहा है. पढ़ाई के विषय या लक्ष्य में बदलाव करने का विचार मन में आ सकता है. अगर सही दिशा में बदलाव किया जाए तो आगे चलकर सफलता मिलने के अच्छे अवसर बन सकते हैं. मेहनत का परिणाम जल्द देखने को मिल सकता है.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा. ग्राहकों से बेहतर संवाद बनेगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. इससे व्यापार में तेजी आएगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. दिन भर सकारात्मक माहौल रहेगा और आत्मविश्वास के साथ काम करने का मौका मिलेगा. हालांकि जमीन से जुड़े किसी भी प्रकार के सौदे या निवेश करने से आज बचने की सलाह दी गई है. आज के दिन सोच समझकर ही कोई आर्थिक फैसला लेना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा. पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. छोटी मोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है. हालांकि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है ताकि थकान या कमजोरी से बचा जा सके.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन और दाम्पत्य संबंधों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पति पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और घर में जल्द ही खुशियों का माहौल बन सकता है.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 9 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को जमीन के अंदर उगने वाली चीजें जैसे अदरक, लहसुन और कंद का सेवन कम करना बेहतर रहेगा. साथ ही लक्ष्मी माता और अपने इष्ट देवता का ध्यान और पूजन करने से दिन और भी शुभ बन सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


