सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ संकेत, मान सम्मान में वृद्धि, पढ़ें राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ संकेत, मान सम्मान में वृद्धि, पढ़ें राशिफल

Last Updated:

Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज वृषभ राशि उदित हो रही है और मीन लग्न की पत्रिका बन रही है. ग्रहों की यह स्थिति जीवन में धीरे-धीरे सुधार के योग बना रही है. साथ ही आज कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे विशेष रूप से 50 वर्ष से कम आयु के लोगों को लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है.

Leo Horoscope Today 23 March 2026, Aaj Ka Singh Rashifal: खरगोन के ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार 23 मार्च 2026 सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कल की तुलना में बेहतर संकेत लेकर आया है. आज वृषभ राशि उदित हो रही है और मीन लग्न की पत्रिका बन रही है. ग्रहों की यह स्थिति जीवन में धीरे-धीरे सुधार के योग बना रही है. साथ ही आज कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे विशेष रूप से 50 वर्ष से कम आयु के लोगों को लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी बढ़ेगा. आज किए गए कार्यों का फायदा आने वाले समय में देखने को मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत वाला रहेगा. पढ़ाई में ध्यान थोड़ा भटक सकता है, लेकिन लगातार प्रयास जारी रखने से भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रह सकता है. व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं और आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखाई देगा. चंद्रमा तीसरे स्थान पर स्थित होने से 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है. हालांकि जमीन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आज सावधानी बरतना जरूरी रहेगा. किसी भी तरह की नई डील या सौदेबाजी सोच-समझकर ही करना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए राहत देने वाला माना जा रहा है. दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ हो सकती है और मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे. किसी नई बीमारी के संकेत नहीं दिखाई दे रहे हैं. जो लोग पहले से किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान थे, उन्हें आज से धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल सकते हैं. नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है. शुक्र की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ने से परिवार में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा. घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा और सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. हालांकि लव लाइफ में दिन की शुरुआत में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है. शाम 6 बजे के बाद प्रेम संबंधों में राहत और मजबूती के संकेत दिखाई देंगे, जिससे रिश्तों में संतुलन बेहतर होगा

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों लिए अंक 9 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 5 और 5 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को आज के दिन जमीन-जायदाद से जुड़ी खरीदी-बिक्री से बचना चाहिए. अग्नि से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा और अपने जन्म स्थान या पैतृक गांव के खेड़ापति हनुमान के दर्शन करना शुभ फलदायी माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed