सिंह राशि वालों के लिए आज मिला-जुला दिन, करियर में लाभ के योग, ये न करें

सिंह राशि वालों के लिए आज मिला-जुला दिन, करियर में लाभ के योग, ये न करें

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 24 March 2026 : ग्रहों की विपरीत स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों में मानसिक तनाव और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आज के दिन सोच-समझकर ही किसी बड़े फैसले पर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. हालांकि चंद्रमा और गुरु कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत भी दे रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Singh Rashifal 24 March 2026 : खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज 24 मार्च 2026 मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला है. आज केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं राशि स्वामी सूर्य अष्टम भाव में मीन राशि और उत्तरा भाद्रपदा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति के कारण सिंह राशि के जातकों में मानसिक तनाव और निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आज के दिन सोच-समझकर ही किसी बड़े फैसले पर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा. हालांकि चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च स्थिति में दशम भाव में स्थित है और गुरु ग्यारहवें भाव में रहकर कुछ मामलों में सकारात्मक परिणाम देने के संकेत भी दे रहे हैं.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत अच्छा माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को यदि पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करेंगे तो सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ काम करने पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना भी बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. ऐसे में कोई भी बड़ा निवेश या नया निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें. जल्दबाजी में किया गया फैसला नुकसान दे सकता है. हालांकि अनाज से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रह सकता है. खासकर सफेद वस्तुओं जैसे चावल और दलहन से जुड़े व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. इन क्षेत्रों में किया गया निवेश आगे चलकर फायदा दे सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं माना जा रहा है. जिन लोगों को पहले से बुखार, जोड़ों का दर्द या मानसिक तनाव की समस्या है, उन्हें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है. दिनभर काम के बीच थोड़ा आराम भी जरूरी रहेगा. जिससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता ह

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है. परिवार के साथ भविष्य की किसी योजना पर चर्चा करने के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि दांपत्य जीवन में किसी पुराने विवाद का समाधान आज के दिन टालना बेहतर रहेगा. वहीं शुक्र की अच्छी स्थिति से प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी और रिश्तों में विश्वास मजबूत हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को श्वेत और गहरे रंग के वस्त्र पहनने से बचना बेहतर रहेगा. बुध से जुड़ी हरी वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए. सूर्यदेव को जल अर्पित करना शुभ माना गया है. इसके साथ ही शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे तेल, उड़द और काले तिल का दान करना लाभकारी रहेगा. हनुमान जी के दर्शन करने और सफेद वस्तुओं का दान करने से भी दिन की सकारात्मकता बढ़ सकती है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed