सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, नौकरी और व्यापार में फायदा, पढ़े राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, नौकरी और व्यापार में फायदा, पढ़े राशिफल 

Last Updated:

Leo Horoscope Today, आज का सिंह राशिफल: आज का दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो लंबे समय से किसी शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे. घर परिवार में जल्द ही मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं. जिन लोगों के विवाह में रुकावट आ रही थी, उनके लिए अब रास्ते धीरे धीरे साफ होते नजर आ रहे हैं.

Aaj Ka Singh Rashifal 22 March 2026, Leo Horoscope Today: 22 मार्च 2026 रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आया है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मीन राशि उदित हो रही है. शनि के साथ शुक्र लग्न में बैठे हैं, जिससे सिंह राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

आज का दिन खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो लंबे समय से किसी शुभ समाचार का इंतजार कर रहे थे. घर परिवार में जल्द ही मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं. जिन लोगों के विवाह में रुकावट आ रही थी, उनके लिए अब रास्ते धीरे धीरे साफ होते नजर आ रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. मिथुन राशि का गुरु चौथे स्थान पर बैठा है, जिससे करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज कार्यस्थल पर पुराने संपर्क भी काम आ सकते हैं. बाहरी लोगों से भी सहयोग मिलने की संभावना है. इससे लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और काम में स्थिरता बनी रहेगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. मेष राशि का चंद्रमा कई क्षेत्रों से आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है. रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार में नई गति देखने को मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी. हालांकि आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने या बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है. सोच समझकर ही आर्थिक फैसले लेना बेहतर रहेगा. पुराने कार्यों पर ध्यान देने से अधिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है. वाहन में चढ़ते उतरते समय या घर के काम करते समय पैर में मोच या हल्की चोट लगने की संभावना बन सकती है. इसलिए जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. पुरानी बीमारियां नियंत्रण में रह सकती हैं और नई परेशानी के संकेत कम हैं.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ 
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में सुखद माहौल बना रहेगा. परिजनों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा और सहयोग मिलता रहेगा. पति पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. रिश्तेदारों के साथ भी बातचीत और मेलजोल बढ़ सकता है. इससे मन प्रसन्न रहेगा और घर का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा. प्रेम संबंधों में भी धीरे धीरे सुधार देखने को मिल सकता है. आपसी समझदारी से पुराने मतभेद कम होंगे.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों लिए अंक 8 सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण फैसलों में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए. लंबी यात्राओं से बचे. वहीं, पूर्वजों के नितिन दान करना शुभ रहेगा. शांति मिलेगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed