सिंह राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुशियों से भर जाएगी झोली, प्यार में मिलेगी शादी की सफलता

सिंह राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुशियों से भर जाएगी झोली, प्यार में मिलेगी शादी की सफलता

रांची. सिंह राशि के जातकों में एक खासियत होती है कि वह कभी भी पीछे नहीं रहते.उन्हें हमेशा आगे रहना ही पसंद होता है.चाहे कोई भी फील्ड हो टॉप पोजीशन पर रहना उनकी आदत होती है. क्योंकि सूर्य उनके स्वामी होते हैं. ऐसे में ग्रहों की गोचर आज उनके लिए क्या कुछ लेकर आई है, आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि आज सिंह राशि वासियों के लिए खासतौर पर प्यार के मामले में बड़ा ही लकी साबित होने वाला है, जो लोग अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलना चाहते हैं. वह घर पर बात कर सकते हैं और उन्हें सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है.

जाने कैसा रहेगा आज का दिन

• करियर- करियर के लिहाज से भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आपके करियर में अच्छा खासा ग्रोथ देखने को मिलेगा. इंक्रीमेंट की भी बात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. वहीं सरकारी नौकरी करने वालों के लिए भी कोई अच्छी खासी प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है.

• लव लाइफ- लव लाइफ के मामले में आज आप लकी रह सकते हैं. अगर आप अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलना चाहते हैं, तो घर में इसके लिए बात कर सकते हैं और घर वालों की सहमति भी मिल सकती है.ऐसे में आज का दिन शादी विवाह के बारे में बातचीत के लिए सबसे उत्तम है.

• स्वास्थ्य- स्वास्थ फिलहाल अच्छा रहने वाला है.इसमें कोई परेशानी नहीं दिख रही है.लेकिन फिर भी ठंडी चीज से एकदम परहेज रखना है.भूलकर भी किसी भी ठंडी चीज का सेवन नहीं करना है.

• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति फिलहाल थोड़ी परेशान करने वाली रह सकती है. सेविंग करने में समस्या आ सकती है.परिवार के किसी सदस्य पर आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे आपको बजट थोड़ा गड़बड़ हो सकता है, लेकिन कोई बड़ा आर्थिक नुकसान का योग नहीं है. इसलिए अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं.

• शिक्षा – शिक्षा के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है. कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा. अगर एग्जाम देने का भी सोच रहे हैं या फिर एक-दो दिनों के भीतर भी एग्जाम है, तो फिर सफल होने का पूरा योग है. एकाग्र मन से पढ़ाई कर पाएंगे व मन प्रसन्न रहेगा.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Horoscope Today, Jharkhand news, Ranchi news, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Kanya Rashifal: चन्द्रमा के संचार बदलेगी इस राशि की किस्मत, जीवन साथी का मिलेगा साथ, परिवार में बढ़ेगा विवाद

Next post

प्रेम संबंधों में तकरार के योग, बिजनेस करने वाले रहें सावधान, आ सकती है बाधा, जानें पूरा राशिफल

You May Have Missed