सिंह राशि के लिए आज का दिन सुपर स्पेशल, लेकिन एक गलती से पलट सकता है मामला!

सिंह राशि के लिए आज का दिन सुपर स्पेशल, लेकिन एक गलती से पलट सकता है मामला!

Last Updated:

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है. करियर से लेकर प्यार का मामला हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र हो, हर तरफ से उन्नति होते दिख रही है. कुछ जगहों पर सावधानी बरतने की आवश्यक…और पढ़ें

X

Singh Rashifal

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.
  • करियर, प्यार और शिक्षा में उन्नति के संकेत हैं.
  • स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, ठंडी चीजों से परहेज करें.

रांची. ग्रहों की चाल पल पल बदलती है ऐसे में खासतौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए ग्रह की चाल आज कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. क्योंकि,करियर से लेकर शिक्षा व लव लाइफ काफी शानदार रहने वाला है. तो आईए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा जाने वाला है और कहां पर संभल के रहने की जरूरत है.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है. करियर से लेकर प्यार का मामला हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र हो, हर तरफ से उन्नति होते दिख रही है.

जाने कैसा रहेगा दिन

• करियर 
करियर के लिहाज से यह समय फिलहाल गोल्डन टाइम से कम नहीं है. गुरु की कृपा से अपार सफलता मिलते दिख रही है. लेकिन इसके लिए आपको मेहनत तो करना ही होगा और जागरूक भी रहना होगा. इस समय को बैठकर न गंवाए. नया काम शुरू करना है तो शुरू करें या फिर कुछ विशेष प्रोजेक्ट में हाथ लगाना चाहते हैं तो यह समय काफी अच्छा है. निश्चिततौर पर सफलता मिलेगी.

• लव लाइफ 
प्यार के मामले में भी आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. अपने पार्टनर के साथ आप तालमेल बैठाकर चलेंगे. पिछला जो पुराना लड़ाई झगड़ा भी है तो आज उसको भुलाकर एक साथ बातों को सुलझाएंगे व जो सिंगल जातक उनके लिए काफी अच्छा समय चल रहा है. नए पार्टनर का आगमन हो सकता है.

• स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी समस्या नजर नहीं आ रही है. हालांकि, ठंडी चीजों से परहेज करते रहना है.

• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति तो फिलहाल ऊपर नीचे देखने को मिलेगी. भूलकर भी किसी को इस समय उधर ना दें. क्योंकि, वापस पैसे नहीं मिलने वाले. वहीं, फिलहाल, कहीं पर इन्वेस्टमेंट ना करें थोड़े दिन रुक जाएं. क्योंकि, अगर आप अभी इन्वेस्टमेंट करते हैं तो सारा पैसा डूब सकता है व धन हानि का योग दिखने को मिल रहा है.

• शिक्षा 
शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. मन एकाग्र रहेगा, जो कठिन विषय है कोशिश करें उसे पढ़ने का. क्योंकि, आज ऐसा है कि आप उस विषय को भी समझ जाएंगे जो कई दिनों से में नहीं समझ पा रहे थे. कठिन विषय को पढ़ें और गहराई से पढ़ें. आज की पढ़ाई कल को जाकर बहुत फायदा देने वाली है.

homeastro

सिंह राशि के लिए आज का दिन सुपर स्पेशल, लेकिन एक गलती से पलट सकता है मामला!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Makar Rashifal: स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग, निगेटिव विचारों को ना होने दें हावी, परिवार के साथ बिताएं समय

Next post

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन है खास, व्यापार में मिलेगा बड़ा मुनाफा, घर पर बनेंगे अच्छे पकवान

You May Have Missed