सिंह राशि के जीवन में खुशियों की बौछार, नौकरी में मिलेगा बंपर ऑफर, जीवनसाथी के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Singh Rashifal 24 January: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा. करियर में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं, लव लाइफ में नए रिश्ते की संभावना है, और स्वास्थ्य भी बेहतरीन रहेगा.
Singh Rashifal 24 January – कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के है आज प्रबल योग, मिल सकत
रांची. ग्रहों की चाल हर दिन बदलती रहती है और इसका असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है. खासकर सिंह राशि के जातकों पर, जिनके स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. सिंह राशि के लोग साहसी और पराक्रमी होते हैं. आइए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से कि आज का दिन सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. आज भाग्य उदय का दिन है. खासतौर पर कार्यक्षेत्र में आपको बंपर ऑफर मिल सकता है. आपका इंक्रीमेंट हो सकता है या प्रमोशन का भी पूरा योग है.
आज का दिन कैसा रहेगा:-
• करियर: करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत शानदार रहेगा. जॉब में प्रमोशन के योग बन रहे हैं और इंक्रीमेंट भी हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपके काम की बहुत तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा.
• लव लाइफ: लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. जो सिंगल हैं, उनके लिए रिश्ता आ सकता है. शादी के लिए समय अनुकूल है और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं.
• स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं दिख रही है. गंभीर बीमारी वाले जातक भी आज अच्छा महसूस करेंगे.
• आर्थिक स्थिति: पैसे के लेन-देन में सतर्कता बरतें. आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आपके दिए हुए पैसे डूब सकते हैं. लेन-देन में सावधानी रखें.
• शिक्षा: आज पढ़ाई के लिए बहुत अच्छा दिन है. एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे और चीजों को अच्छे से समझेंगे. खासकर कंपटीशन में भाग लेने वाले बच्चों के लिए आज भाग्य उदय का दिन है और सफलता मिलेगी.
Ranchi,Jharkhand
January 24, 2025, 06:18 IST
सिंह राशि के जीवन में खुशियों की बौछार, नौकरी में मिलेगा बंपर ऑफर
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


