सिंह राशि के जातक आज रहें सावधान, खर्च और कर्ज से हो सकती है परेशानी, पढ़ें

सिंह राशि के जातक आज रहें सावधान, खर्च और कर्ज से हो सकती है परेशानी, पढ़ें

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों को ग्रहण योग और काल सर्प दोष के प्रभाव के कारण आज किसी बड़े व्यापार में हाथ डालने से बचना चाहिए. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहने की संभावना है. दाम्पत्य जीवन में सामान्य खुशहाली बनी रहेगी और आपसी सहयोग से दिन बेहतर तरीके से गुजर सकता है. मेहनत का परिणाम मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें और अपनी तैयारी जारी रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.

Aaj ka Singh Rashifal 13 April 2026, Leo Horoscope Today: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 सोमवार को कुंभ लग्न की पत्रिका बन रही है. चंद्रमा के साथ राहु की युति होने से ग्रहण योग बन रहा है. इस योग के कारण सिंह राशि के जातकों को पूरे दिन विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. खासकर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा. आज अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर रहेगा. साथ ही कर्ज लेने से भी बचना चाहिए, क्योंकि आगे चलकर इसे लौटाना कठिन हो सकता है और विवाद की स्थिति बन सकती है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर वातावरण सामान्य नहीं रहेगा और सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में शांत रहकर अपने काम पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. किसी भी विवाद से दूरी बनाएं रखना ही समझदारी होगी. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. मेहनत का परिणाम मिलने में अभी थोड़ा समय लग सकता है, इसलिए धैर्य बनाएं रखें और अपनी तैयारी जारी रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहने की संभावना है. नए संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है. बड़े निवेश या नए सौदे करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. जमीन से जुड़े मामलों में भी लेन-देन करते समय सावधानी जरूरी है. कर्ज लेने की स्थिति बनने पर उसे टालना ही उचित रहेगा, क्योंकि आगे चलकर यह परेशानी बढ़ा सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है. कुछ लोगों को सीने में दर्द या कंधे से जुड़ी परेशानी हो सकती है. पुराने रोग भी दोबारा उभर सकते हैं. इसलिए आज के दिन खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरूरी रहेगा. समय पर भोजन करें और भारी काम से बचने की कोशिश करें. छोटी परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत सावधानी बरतना फायदेमंद रहेगा.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन आज संतुलित बना रहेगा. दाम्पत्य जीवन में सामान्य खुशहाली बनी रहेगी और आपसी सहयोग से दिन बेहतर तरीके से गुजर सकता है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति अनुकूल रहने की संभावना है. रिश्तों में निकटता बढ़ सकती है, जिससे संबंध मजबूत होंगे. हालांकि बातचीत करते समय संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा, क्योंकि छोटी-सी बात भी गलतफहमी पैदा कर सकती है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 9 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4 और 6 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि वालों को ग्रहण योग और काल सर्प दोष के प्रभाव के कारण आज किसी बड़े व्यापार में हाथ डालने से बचना चाहिए. पैसा निवेश नहीं करें और किसी से कर्ज लेने से दूरी बनाए रखें. लंबी यात्राएं भी टालना बेहतर रहेगा. साथ ही पितरों का स्मरण करना और दान करना आज के दिन शुभ फल देने वाला माना गया है.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed