सिंह राशि के जातकों को मिलेगी हर ओर से वाहवाही! बस एक बात का रखें ध्यान वरना..

सिंह राशि के जातकों को मिलेगी हर ओर से वाहवाही! बस एक बात का रखें ध्यान वरना..

Last Updated:

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है. दरअसल, उनकी राशि में आज भव्य लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. यह बहुत लाभकारी सिद्ध होता है. लेकिन इन सबके बावजूद कुछ चीजें हैं जि…और पढ़ें

X

Singh Rashifal 7 March  –  लक्ष्मी योग के निर्माण से बरसेगा धन, मिलेगी अपार सफलत

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को धन लाभ होगा.
  • करियर में जबरदस्त सफलता मिलेगी.
  • लव लाइफ में संयम बनाए रखें.

रांची. ग्रहों की चाल आज सिंह राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद नजर आ रही है. लक्ष्मी योग के निर्माण के कारण आज जातकों पर धन की वर्षा होने की संभावना है. कहीं से अटका हुआ धन अचानक से प्राप्त हो सकता है. आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से कि अन्य क्षेत्रों में आज का दिन कैसा जाने वाला है.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. क्योंकि, उनकी राशि में लक्ष्मी योग का आज निर्माण हो रहा है. ऐसे में कहीं से अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है.

विस्तार से जानें कैसा रहेगा दिन

• करियर 
करियर के क्षेत्र में आज जबरदस्त सफलता मिल सकती है. आज का दिन ऐसा है कि आप जो चाहे वह पा सकते हैं, आपको तुरंत पॉजिटिव रिजल्ट दिखेगा. मतलब कि आप कुछ भी काम करेंगे अच्छा, तो आपको तुरंत उसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आप जो भी काम करेंगे आज आपको वाहवाही मिलेगी.

• लव लाइफ 
लव लाइफ में थोड़ी परेशानी देखने को मिल सकती है. पार्टनर के साथ वाद विवाद हो सकता है. बात बिगड़ सकती है. झगड़ा हो सकता है व छोटी-छोटी बात को बड़ा ना बनाएं और कोशिश करें संयम बनाकर रखें.

• स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं देखी जा रही है.

• आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति आज काफी अच्छा रहने वाला है. कहीं से अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. क्योंकि सिंह राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. लक्ष्मी योग के निर्माण से आज अच्छा खासा पैसा कहीं से मिल सकता है. अगर कहीं पैसा फसा है तो आज आप लेने की कोशिश करें सफलता मिलेगी.

• शिक्षा 
शिक्षा के लिए भी आज का दिन काफी शानदार जाने वाला है, एकाग्र मन से पढ़ाई करेंगे व लंबे समय तक करेंगे और आपने जो भी अपना लक्ष्य निर्धारित किया होगा, आप उसे पूरा भी करेंगे.

homeastro

सिंह राशि के जातकों को मिलेगी हर ओर से वाहवाही! बस एक बात का रखें ध्यान वरना..

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों को खुलेगा नसीब, मां लक्ष्मी बोरा भर-भर बरसाएंगी धन, नौकरी में मिलेगी अपार सफलता

Next post

Meen Rashifal: मीन राशि को मिलेगा पार्टनर का साथ, पूरा होगा लंबे समय से अटका काम, पढ़ें पूरी भविष्यवाणी

You May Have Missed