सिंह राशिफल 23 फरवरी 2026: कुंडली में त्रिग्रही योग से चमकेगा सिंह राशि का भाग्य! नौकरी-व्यापार में सफलता, लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 23 February 2026, आज का सिंह राशिफल: ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार यह योग परिवार और निजी जीवन के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है. आज दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे. हालांकि, दक्षिण दिशा की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि दुर्घटना के योग भी बनते नजर आ रहे हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 23 February 2026, Leo Daily Horoscope: सोमवार 23 फरवरी 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. आज भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और कुंभ लग्न की स्थिति बन रही है. ग्रहों की स्थिति देखें तो शुक्र, सूर्य और बुध एक साथ बैठे हैं, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार यह योग परिवार और निजी जीवन के लिए काफी शुभ संकेत दे रहा है. आज दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और ज्यादातर काम आसानी से पूरे होंगे. हालांकि, दक्षिण दिशा की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि दुर्घटना के योग भी बनते नजर आ रहे हैं.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. ऑफिस में किए गए काम की तारीफ होगी और आपकी इमेज मजबूत बनेगी. सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम आसान हो जाएगा. आज कुछ नए लोगों से मुलाकात भी हो सकती है, जो भविष्य में करियर के लिए फायदेमंद साबित होगी. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में सफलता मिलेगी. गुरु की शुभ स्थिति छात्रों को बेहतर परिणाम दिलाने में मदद करेगी.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी और नए ऑर्डर या डील मिलने के संकेत हैं. जो पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उसके मिलने की संभावना भी बन रही है. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. निवेश के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा माना जा रहा है. खासकर अनाज या सफेद वस्तुओं में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. व्यापारी वर्ग को आज फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है, जिससे लाभ और बढ़ सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है. केतु के प्रभाव के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. ज्यादा तला-भुना या बाहर का खाना खाने से बचें. हालांकि किसी बड़ी बीमारी के संकेत नहीं हैं और पुरानी बीमारियों के उभरने की संभावना भी कम है.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन सुखद रहने वाला है. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे. लव लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेगा. पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. शुक्र का प्रभाव प्रेम संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज 8 अंक सिंह राशि के लिए सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. किसी जरूरी काम, वाहन नंबर या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
About the Author

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


