साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि वालों की इस सप्ताह बिजनेस में अच्छी पकड़ रहेगी, वृष और मिथुन वा

साप्ताहिक राशिफल: मेष राशि वालों की इस सप्ताह बिजनेस में अच्छी पकड़ रहेगी, वृष और मिथुन वा

Last Updated:

Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल के इस सप्ताह मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह प्रतिक्रिया देते समय खूब सावधानी रखनी होगी और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. वृषभ राशि वालों का किसी तीर्थ या फिर पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. मिथुन राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उसके साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 13 से 19 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

मेष राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह थोड़ा संभलकर चलने के लिए संकेत कर रहा है. इस सप्ताह आप लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय सावधानी बरतें और क्रोध करने से बचें. इस सप्ताह आपको लोगों से कोई वादा करते समय या फिर अपनी प्रतिक्रिया देते समय खूब सावधानी रखनी होगी अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के सदस्य के साथ मतभेद होने की आशंका है. इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचना चाहिए. साथ ही आपको खान-पान और सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा अन्यथा अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों केा सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, ऐसे में उनसे खूब सावधान रहें. हालांकि कारोबार की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. इस दौरान आपकी बिजनेस में अच्छी पकड़ बनी रहेगी और आप मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे. लव रिलेशन में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है.

भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 2

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह आपको कभी अपने जीवन की गाड़ी पटरी पर सरपट दौड़ती तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी. सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा थकान भरी लेकिन नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको काम को समय पर पूरा करने के लिए उच्च अधिकारियों एवं सहयोगियों को मिलाकर चलना उचित रहेगा. सप्ताह के मध्य में आपके सामने अचानक से कुछ बड़े खर्चें आ सकते हैं. इस दौरान संतान से जुड़ी कोई बात आपकी चिंता का सबब बन सकती है. स्वजनों का समय पर सहयोग और समर्थन ना मिल पाने पर मन व्यथित रहेगा. हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में इष्टमित्रों के सहयोग से कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं. इस दौरान आप घर-परिवार के लिए अधिक से अधिक समय निकालने की कोशिश करेंगे. आपको अपने लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सप्ताह के अंत में अचानक से किसी तीर्थ या फिर पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. छोटी-मोटी परेशानियों को अगर इग्नोर कर दिया जाए तो आपकी सेहत सामान्य रहेगी.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 10

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026

मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह थोड़ी ज्यादा ही व्यस्तता लिए रहने वाला है. इस सप्ताह आपको ना सिर्फ घर-परिवार के लिए बल्कि करियर-कारोबार के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. नतीजतन आपके भीतर ऊर्जा की कमी या फिर कहें थकावट बनी रह सकती है. सप्ताह के पूर्वार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है. इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ गलतफहमियां भी हो सकती हैं. हालांकि किसी वरिष्ठ की मदद से जल्द ही वह दूर भी हो जाएंगी. करियर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है. इस दौरान मनचाहे काम समय पर पूरे होने पर आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी. कार्य में अपेक्षित प्रगति होने से सन्तोष का अनुभव होगा. धन लाभ की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको कारोबार में ना सिर्फ लाभ होगा बल्कि उसमें वृद्धि भी होगी. यह समय स्थायी संपत्ति के लाभ का भी है. इस दौरान आपके द्वारा भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त किए जाने का प्रयास सफल हो सकता है. पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप उसके साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे. लव लाइफ में मजबूती आएगी और लव पार्टनर के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 3

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed