साप्ताहिक राशिफल: मकर समेत 6 राशियों को इस सप्ताह मिलेंगे कई अच्छे अवसर, मेष वाले ध्यान रख
Weekly Horoscope 6 to 12 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही शनि, मंगल और सूर्य ग्रह विराजमान हैं. वहीं मंगल उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में और शनि का मीन राशि में उदय होगा. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से अप्रैल के इल सप्ताह में मीन राशि में सूर्य, बुध, शनि और मंगल ग्रह की युति से आदित्य मंगल, चतुर्ग्रही योग समेत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो मेष, कर्क, मकर समेत 6 राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है. वहीं कन्या, धनु, कुंभ समेत कई राशियों के लिए मिश्रिक फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का इस सप्ताह 6 से 12 अप्रैल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों को अप्रैल का इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है और आर्थिक पक्ष भी मजबूत हो सकता है. क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह इस समय आपकी राशि से 12वें भाव में विराजमान हैं और आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. सप्ताह के मध्य में सेहत से संबंधित समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, जिसकी वजह से आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा और घर पर धार्मिक कार्य भी हो सकता है. सप्ताह का अंतिम भाग में मकान व वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृषभ राशि वाले अप्रैल के इस सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यस्त बने रह सकते हैं. क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह इस समय आपकी राशि से 12वें भाव में विराजमान हैं. व्यापारियों को कारोबार में इस सप्ताह अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी. साथ ही नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारी और साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में क्रोध तथा तनाव से अपने आप को दूर रखें. आपका घरेलू जीवन सामान्य बना रहेगा. धन का खर्च सोच विचार कर करें. सप्ताह का अंतिम भाग आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि कर सकता है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है और किसी अच्छी जगह निवेश करने का मौका भी मिलेगा. आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह इस सप्ताह मीन राशि में गोचर करके आपकी राशि से 10वें स्थान पर विराजमान होंगे. इस सप्ताह आपको संतान तथा मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. लव लाइफ के मसलों में मिथुन राशि वालों को सफलता मिल सकती है. विपरीत लिंगीय के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. सप्ताह के मध्य भाग में सेहत का ध्यान रखें और अपने खर्चों पर अंकुश रखें. साथ ही व्यर्थ की चिंता से बचें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों का अप्रैल के इस सप्ताह अटका हुआ सरकारी कार्य पूरा होने के योग बन रहे हैं और माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका भी मिलेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों का अधिकारी वर्ग के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और उनसे आपको कई बड़े प्रोजेक्ट भी मिलेंगे. लव लाइफ वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे. धन लाभ के लिहाज से सप्ताह आपके लिए सकारात्मक फल देने वाला रहेगा. इस सप्ताह धन खर्च को लेकर थोड़ी सतर्कता रखें और संतान की सेहत का ध्यान रखें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि के स्वामी सूर्य ग्रह हैं और आपकी राशि से आठवें स्थान पर विराजमान हैं. अप्रैल के इस सप्ताह सिंह राशि वालों को नौकरी तथा व्यापार में अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी. साथ ही कोई मित्र आपको आर्थिक रूप से मदद भी कर सकता है, जिससे आपको काफी राहत भी मिलेगी. इस सप्ताह भाग्य आपके लिए मददगार बना रहेगा और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे. बिजनेस में आपको अच्छा फायदा मिलेगा और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. इस सप्ताह कई प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपकी जान-पहचान बढ़ेगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों अप्रैल के इस सप्ताह सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान हो सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मीन राशि में गोचर करेंगे और आपकी राशि से सातवें स्थान पर विराजमान रहेंगे. कन्या राशि वालों को सरकारी कार्यो में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और किसी से भी इस सप्ताह धन का लेन-देन करने से बचें. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ किसी तरह अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी खराब हो सकता है. सप्ताह के अंत में आपका आलस्य कुछ परेशान कर सकता है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और जो भी समस्याएं चल रही थीं, वे भी एक एक करके दूर होती जाएंगी. नई जॉब की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. धन के लिहाज से सप्ताह आपको लाभ देने वाला रहेगा. सप्ताह के मध्य में आपको किसी प्रकार की मानसिक उलझन बनी रह सकती है और सेहत का भी ध्यान रखें. इस सप्ताह ईश्वर के प्रति आपकी आस्था में वृद्धि होगी और भाई बहनों के साथ आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा. बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा और घरवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल शनि और सूर्य के साथ विराजमान हैं. इस सप्ताह वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें अन्यथा किसी तरह के वाद विवाद में फंस सकते हैं और कानूनी मामला भी होल सकता है. इस राशि के नौकरी करने वाले जातकों को अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और नई नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं. अगर आप इस सप्ताह यात्रा कर रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखें. सप्ताह के अंतिम भाग में आप सेहत तथा खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं.
धनु साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह मिश्रित फलदायाक रहने वाला है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है, जिसकी वजह से इस सप्ताह आपको नौकरी व व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति पूरी तरह आपके नियंत्रण में रहेगी. लव लाइफ वालों के लिए इस सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, आपके रिलेशन में किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री से रिश्तों में दरार आ सकती है. सप्ताह के मध्य भाग में वाणी पर संयम बनाए रखें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. सप्ताह के अंत में धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी.
मकर साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों की अप्रैल के इस सप्ताह सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है और मित्रों द्वारा कोई लाभ मिल सकता है. सोशल मीडिया से आपको कोई शुभ समाचार आपकी प्रसन्नता बढ़ा सकता है. इस सप्ताह आपको धन का लाभ अच्छी मात्रा में मिल सकता है और सेहत अच्छी बनी रहेगी. सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बना रहेगा और कई खास लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है. आय से संबंधित मामलों में इस सप्ताह आपको शुभ समाचार मिल सकता है और परिवार के किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए अप्रैल के इस सप्ताह उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. इस समय पर आपकी राशि में राहु विराजमान हैं और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस सप्ताह अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलेगी. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं और भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है. सप्ताह के अंत में अधिक आलस्य की वजह से आपके कई कार्य अटक सकते हैं.
मीन साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 अप्रैल 2026 (Meeb Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों को अप्रैल का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस समय आपकी राशि में शनि, सूर्य और बुध और मंगल ग्रह की युति बन रही है, जिसकी वजह से आपके धन से संबंधित कई कार्य अटक सकते हैं.साथ ही इस सप्ताह कार्यों को लेकर आपको थोड़ी मानसिक उलझनों से गुजरना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा अन्यथा ऑफिस में परेशानी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.


