साप्ताहिक राशिफल: नौतपा के इस सप्ताह में मकर समेत 6 राशियों की सूर्य जैसी चमकेगी किस्मत, क
Weekly Horoscope 25 To 31 May 2026: मई का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है. इस सप्ताह से नौतपा की शुरुआत होगी और अधिकमास भी रहेगा. ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. साथ ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में तो मंगल भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके अलाव राहु शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो केतु मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की बदलती चाल से इस सप्ताह त्रिग्रही योग, भद्रा राजयोग, लक्ष्मी नारायण योग समेत कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसका लाभ मेष, तुला, मकर समेत 6 राशियों को नौतपा में भी फायदा होगा. वहीं कर्क, सिंह, कुंभ समेत कई राशियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं मई का अंतिम सप्ताह 25 से 31 मई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए मई के अंतिम सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं. आपकी राशि में ही आपकी राशि के स्वामी मंगल देव विराजमान रहेंगे, जिससे विद्यार्थी वर्ग को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है. पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेंगा. नौतपा के इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है और धन की स्थिति में सुधार होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी व व्यापार में मनवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और तनाव से अपने आपको दूर रखें.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
नौतपा के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ बना रहने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा. इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनी रहेगी, जिससे विरोधी आपसे डरेंगे. नौकरी कर रहें जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है और व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है. नौतपा के इस वीक के कुछ दिन व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है, जो कि आपको शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर सकती है. विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वाले मई के अंतिम सप्ताह पिछली की हुई कुछ गलतियों पर मनन करेंगे और उनको सुधारने का प्रयास करेंगे. आपकी राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिससे सरकारी कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं. किसी कार्य के होने से आपको प्रशंसा मिल सकती है. पारिवारिक जीवन खुशी से व्यतीत होगा और अधिकमास की वजह से घर में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है. अगर धन को लेकर कई परेशानी चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी. नौतपा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पानी पीते रहें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों को नौतपा के शुरुआती दिनों में मानसिक तथा शारीरिक तकलीफ हो सकती है. ज्यादा भागदौड़ की वजह से शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. अगर आप काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. व्यापार करने वाले अगर धन संबंधित कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इस सप्ताह इंतजार करना बेहतर रहेगा. कर्क राशि वालों के इस सप्ताह माताजी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, जिसकी वजह से परेशान रहेंगे. नौतपा में अपनी सेहत का ध्यान रखें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों को मई के अंतिम सप्ताह में धन संबंधित परेशानी हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपके कई कार्य अटक भी सकते हैं. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है और आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह की राशि में विराजमान हैं. नौतपा के इस वीक अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का भी पूरा ध्यान रखें और पानी पीते रहें. दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ का खर्च भी हो सकता है या किसी की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है. नौकरी करने वाले ऑफिस में काम का ध्यान रखें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों को इस सप्ताह के शुरूआती दिनों में घरेलू कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह गोचर करने वाले हैं, इसलिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है. नौतपा के इस वीक बाहर के खान पान से बचें अन्यथा पेट से संबंधित कोई विकार रह सकता है. पुरुषोत्तम मास की वजह से घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे शांति मिलेगी. संतान की और से परेशानी रह सकती है और कारोबार में कोई भी लेन-देन करने से बचें.
तुला साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए नौतपा का यह सप्ताह फलदायक रहेगा. इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य एक एक करके पूरे होने लगेंगे. मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो जाएगी और बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न भी होगा. पुरुषोत्तम मास की वजह से इस सप्ताह आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और आपको कई नई चीजें जानने को मिल सकती हैं. आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे भविष्य में फायदा होगा. इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
मई के अंतिम सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के आय में वृद्धि के लिए नए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, ये विचार भविष्य में आपके काम भी आएंगे. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल देव स्वराशि में विराजमान रहेंगे. किसी पुराने दोस्त से अचानक मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी तथा व्यापार से संबंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे तथा किसी के साथ विचारविमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते है. नौतपा में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, ज्यादा भागदौड़ करने से शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के चले आ रहे तनाव समाप्त होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. पुरुषोत्तम मास की वजह से पूजा-पाठ में रूचि बढ़ सकती है और प्रियजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है. व्यापारिक लाभ प्राप्ति के योग बने रहें हैं और धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते है. शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है और इस संबंध में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा. नौतपा के दौरान सेहत तथा अपने खान पान पर ध्यान रखें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों का मई के अंतिम सप्ताह में मनोबल बढ़ा चढ़ा रहने से रुके कार्यो में प्रगति मिलेगी लेकिन किसी भी तरह के नकारात्मक विचारों से दूर रहें. अगर आप स्वास्थ्य संबंधित समस्या से परेशान हैं तो इस सप्ताह सुधार आने लगेगा. आपका आक्रामक रवैया आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है. संतान के कार्यों से मन प्रसन्न रह सकता है और दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. पुरुषोत्तम मास की वजह से धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा और रुका धन भी मिल सकता है. अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह वीक अच्छा रहेगा.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए मई का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन अटक सकता है. नौतपा में अपनी सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा बाहर निकलने से बचें अन्यथा हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें किसी से अपशब्द ना बोलें अन्यथा मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंच सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र से संबंधित यात्रा लाभदायक होगी लेकिन तनाव से बचें.
मीन साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 मई 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मई का अंतिम सप्ताह मीन राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह मीन राशि वाले व्यर्थ के खर्चे से परेशान हो सकते हैं और मन में किसी के लिए द्वेष ना पनपने दें. नौतपा के दौरान संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी. नौकरी करने वाले इस सप्ताह सही से काम करें अन्यथा बॉस के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति रहेंगी. वैवाहिक जीवन और लव रिलेशन में अच्छा समय व्यतीत होगा लेकिन बोलचाल पर ध्यान रखें.


