साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वालों के इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, सिंह और कन्या
Last Updated:
Weekly Horoscope 13 to 19 April 2026: अप्रैल का यह सप्ताह कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी, आप काफी सक्रियता के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे. कन्या राशि वालों के रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 13 से 19 अप्रैल 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
कर्क राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करीबी लोगों के साथ तालमेल बढ़ाने पर ज्यादा फोकस करते हुए नजर आएंगे. बीते समय में अगर आपकी स्वजनों के साथ किसी गलतफहमी के चलते रिश्तों में कड़वाहट आ गई थी, वह संवाद के जरिए दूर हो जाएगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. पदोन्नति एवं मनचाही जगह पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है. इस पूरे सप्ताह आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा हुआ देखने को मिलेगा. बिजनेस से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा या कारोबार के लिए प्रयासरत थे उन्हें इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अतिरिक्त आय से संबंधित योजनाओं पर काम कर सकते हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है. परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी. परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा. लव रिलेशन में निकटता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 6
सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह गुडलक लिए है. इस सप्ताह आपको स्वजनों का और सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अगर आप बीते कुछ समय से कुछ समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल आएगा. अगर आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो इस सप्ताह आपके पक्ष में उसका फैसला आ सकता है. रोजगार की तलाश करने वालों को इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है. घर और बाहर दोनों जगह लोगों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलने के कारण आपके भीतर सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी, आप काफी सक्रियता के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे. यह सप्ताह अध्ययन और अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा. छात्र वर्ग को सप्ताह के अंत तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है. इस दौरान घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में खूब लगेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में तीर्थ दर्शन का लाभ मिल सकता है. पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा. भाई-बहनों से सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी. लव रिलेशन में मजबूती आएगी. लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 13 to 19 April 2026
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का यह सप्ताह शुभता लिए हुए है. इस सप्ताह प्रोफेशन एवं करिअर की दृष्टि से समय उत्तम बना हुआ है. करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे. परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर छात्रों के लिए समय अनुकूल है. इस दौरान उनका मन पढ़ाई में खूब रमेगा. अगर आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है. रोजी-रोजगार की दिशा में भी किए गए प्रयास सफल होंगे. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का विशेष आशीर्वाद मिलता रहेगा. अगर आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. आर्थिक दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है. आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति होगी. खर्च पर नियंत्रण के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. स्वजनों के साथ प्रेम और एकता कायम रहेगी. माता-पिता का पूरा स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. लव लाइफ और मैरीड लाइफ दोनों शानदार बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 3
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


