शुक्र देव करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमका देंगे किस्मत, छप्परफाड़ कर बरसेगा धन!

शुक्र देव करने वाले हैं राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमका देंगे किस्मत, छप्परफाड़ कर बरसेगा धन!

अयोध्या: ज्योतिषीय गणना के अनुसार साल के प्रत्येक महीने में सभी ग्रह गोचर करते हैं. जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. दिसंबर का महीना कई राशि वालों  के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. इस महीने तीन ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे. जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों  के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखने को मिलेगा. लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि दिसंबर के महीने में शुक्र की राशि परिवर्तन करने से किन राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है, तो चलिए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं हैं उसे राशि में शामिल.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख वैभव के कारक ग्रह शुक्र देव 2 दिसंबर को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. शुक्र देव सुबह 11:57 पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान 11 दिसंबर को श्रवण और 22 दिसंबर को धनिष्ठा नक्षत्र में भी गोचर करेंगे. इसके बाद 28 दिसंबर को कुंभ राशि में शुक्र देव गोचर करने वाले हैं. जिसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशियों  के जातकों पर देखने को मिलेगा, लेकिन चार राशि ऐसी हैं जिसमें मेष, वृषभ, मीन और धनु राशि के जातकों की किस्मत बदल सकती है. इन्हें विशेष लाभ मिलेगा. मनोवांछित फल की प्राप्ति भी होगी .

मेष राशि: मेष राशि के जातकों  को इससे  लाभ प्राप्त होगा. शुक्र देव की कृपा रहेगी. व्यापार में लाभ देखने को मिलेगा. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. रुका हुआ धन मिल सकता है.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों पर कुबेर की कृपा बरसेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर में उत्सव का आयोजन होगा. किसी पुराने मित्र का घर में आगमन हो सकता है. सभी तरह के बिगड़े  काम बन सकते हैं.

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. धन का लाभ होगा. लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दूर होगी.

धनु राशि: इस राशि के जातक के लिए धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी.

Tags: Astrology, Hindi news, Local18, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Vastu Tips: ये पौधा छीन लेगा सुख-चैन! घर में या सामने उग आए..तो तुरंत उखाड़ कर फेंकें, खुद से कभी न लगाएं

Next post

गुरुवार को बृहस्पति देव की इस विधि से करें पूजा, चमक उठेगी किस्मत, दूर होंगे कष्ट और घर में होगा सुख-शांति का वास

You May Have Missed