शरीर की नाभि में छुपा है सुख-शांति और बरकत का राज़, बस रोज़ लगाएं ये 3 चीज़ें और देखें कमाल
Navel Remedies For Peace: हम सब चाहते हैं कि हमारे घर में बरकत बनी रहे, रिश्तों में मिठास हो और मन हमेशा शांत रहे, लेकिन कई बार जाने-अनजाने ऐसी चीज़ें हो जाती हैं जिससे घर में झगड़े बढ़ जाते हैं, पैसों की तंगी आ जाती है या मन बेचैन रहने लगता है. ऐसे में अगर कोई आसान सा उपाय मिल जाए जिससे घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो, तो क्यों न उसे आजमाया जाए? हमारे शरीर में नाभि को ऊर्जा का केंद्र माना गया है, ठीक वैसे ही जैसे घर में ब्रह्म स्थान होता है. अगर नाभि पर कुछ खास चीज़ें लगाई जाएं, तो न सिर्फ शरीर को फायदे मिलते हैं, बल्कि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आने लगती है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.
1. नाभि: शरीर का पॉवर सेंटर
नाभि सिर्फ एक शरीर का हिस्सा नहीं है, ये हमारे शरीर की कई नसों और ऊर्जा के केंद्रों से जुड़ी होती है. आयुर्वेद, ज्योतिष और योग के अनुसार नाभि पर अगर कुछ चीज़ें नियमित रूप से लगाई जाएं, तो उसका असर शरीर और मन दोनों पर होता है.
2. सूखी हल्दी: बरकत और पॉजिटिव एनर्जी के लिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन और खुशहाली बनी रहे, तो रोज़ रात को सोने से पहले नाभि पर सूखी हल्दी का चूर्ण लगाएं. ऐसा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जिससे आपके अंदर धैर्य आता है और सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है. इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नेगेटिव सोच खुद-ब-खुद दूर होने लगती है.

3. सरसों का तेल: स्किन और शुक्र से जुड़ी परेशानियों के लिए
अगर आपकी स्किन बार-बार खराब होती है, होंठ फटते हैं या शरीर में कोई अजीब सी सूखापन की समस्या रहती है, तो नाभि पर सरसों का तेल लगाना शुरू कर दें, ये उपाय शुक्र ग्रह को मज़बूत करता है, जिससे शरीर की सुंदरता और आकर्षण बढ़ता है. इसके अलावा सरसों का तेल शरीर को अंदर से गर्मी देता है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं.

4. चंदन का इत्र: शांति और रिश्तों में मिठास के लिए
अगर आपके घर में अक्सर तनाव रहता है, छोटे-छोटे बातों पर झगड़े होते हैं या आप खुद बहुत गुस्से में रहते हैं, तो नाभि पर चंदन का इत्र लगाना बहुत फायदेमंद रहेगा. चंदन की खुशबू मन को शांत करती है और आपकी सोच को पॉजिटिव बनाती है. साथ ही ये उपाय राहु, केतु और शनि जैसे ग्रहों के असर को भी कम करता है और शुक्र को मज़बूत बनाता है.

कब और कैसे लगाएं
इन उपायों को अपनाने के लिए कोई बड़ा आयोजन करने की ज़रूरत नहीं है. आप रोज़ रात को सोने से पहले या सुबह नहाने के बाद नाभि को साफ करके ये चीज़ें लगा सकते हैं. ध्यान रखें कि आप जिस भी चीज़ का इस्तेमाल करें, वो शुद्ध और बिना मिलावट की हो.