शनि का प्रकोप है बदनाम, उससे कहीं अधिक देते हैं शुभ परिणाम, रंक से बना देंगे राजा! जानें
Last Updated:
Positive Effects Of Saturn In Astrology: शनिदेव या शनि ग्रह को लोग कष्ट देने वाला समझते हैं. शनि का प्रकोप बदनाम है, लेकिन वे उससे कहीं अधिक शुभ परिणाम देते हैं. जिन पर शनि की कृपा होता है, उनको वे रंक से राजा बना देते हैं. आइए जानते हैं शनि के शुभ प्रभावों के बारे में.
शनिदेव के 7 शुभ प्रभाव. (Photo: AI)
Shani Ke Shubh Prabhav: शनिदेव या शनि ग्रह का नाम आते ही लोगों के मन में साढ़ेसाती और ढैय्या का ख्याल आता है. इसे कष्टप्रद, दुख देने वाला मानते हैं. कहा जाता है कि जो लोग गलत काम करते हैं, शनिदेव उनको दंड देते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि का प्रभाव जरूर होता है. कर्मफलदाता होने की वजह से लोगों में शनि को लेकर एक भय रहता है. लोग शनि के प्रकोप से बचकर रहना चाहते हैं. शनि का प्रकोप होता है तो व्यक्ति रोग, विवाद, पुलिस, कोट आदि के मामलों में फंसता है. लेकिन आज हम बात करने वाले हैं शनि के शुभ प्रभावों के बारे में. शनि एक ऐसा ग्रह है, जो शुभ फल देता है तो व्यक्ति को रंक से राजा बना सकता है. शनि के शुभ प्रभाव से व्यक्ति अकूत संपत्ति का मालिक बन जाता है.
शनि के शुभ प्रभाव
- जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि शुभ स्थान पर होते हैं या शुभ फल दे रहे होते हैं, तो उस व्यक्ति के जीवन में प्रॉपर्टी की कमी नहीं होती है. शनि के शुभ प्रभाव से उसे पैतृक संपत्ति प्राप्त होती है.
- शनि के शुभ प्रभाव से वह व्यक्ति अपने करियर में उन्नति करता है. उसके आय के स्रोत बढ़ जाते हैं. उसके पास सुख और सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है. जीवन में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं.
- जिन पर शनि की कृपा होती है, वे लोग बिजनेस, उद्योग, धंधे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. ऐसे लोगों वाहन, कल-कारखाने के मालिक होते हैं. लोहे के काम में सफलता पाते हैं.
- शनि के प्रभाव से राजनीति के क्षेत्र में व्यक्ति को अपार सफलता और उच्च पद प्राप्त होता है. ऐसे ही शासन, सत्ता, कानून आदि के क्षेत्रों में भी वे लोग शिखर को छूते हैं.
- जिनका शनि शुभ प्रभाव देने वाला होता है, वे लोग मेडिकल, केमिकल, खनिज पदार्थ आदि से जुड़े कार्यों में भी सफल होते हैं.
- शनि का सकारात्मक प्रभाव होने से व्यक्ति न्यायप्रिय होता है. गलत बातों को बर्दाश्त नहीं करता है. वह अनुशासन प्रिय और ईमानदार होगा. उसे अपने मेहनत पर पूरा भरोसा होगा. वह उसके दम पर दुनिया को जीत लेने का साहस रखता है.
- हस्तरेखा शास्त्र में शनि पर्वत पर त्रिकोण या त्रिभुज हो तो ऐसे लोग गूढ़ या रहस्यमयी विद्याओं के ज्ञाता होते हैं.
शनि के शुभ प्रभाव के लिए क्या करें?
यदि आप भी चाहते हैं कि आप पर शनि देव की कृपा हो तो आपको संशय से काम लेना होगा. धर्म और सत्य के मार्ग पर चलना होगा. झूठ, छल, कपट, प्रपंच से दूर रहना होगा. सात्विक जीवन अपनाएं, तामसिक प्रवृत्तियों से दूर रहें. शराब, जुआ, चोरी, धोखा आदि का त्याग करें और न्यायप्रिय रहें.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें


