व्यापार में लाभ के योग, जरूरतमंदों को दान करें, बिगड़े काम बनेंगे

व्यापार में लाभ के योग, जरूरतमंदों को दान करें, बिगड़े काम बनेंगे

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 8 March 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन पेट से जुड़ी समस्या या अपच जैसी परेशानियां मन को विचलित कर सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. व्यापारियों को पुराने कामों से लाभ मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर संयम की जरूरत रहेगी. लव लाइफ के मामले में युवा जातकों को अपने साथी की याद सताएगी, लेकिन दिल की बात कहने के लिए सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मकर राशिफल 

Aaj ka Makar Rashifal : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन कुछ छोटी-छोटी परेशानियां मन को थोड़ा विचलित कर सकती हैं. विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्या या अपच जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है, इसलिए खान-पान को लेकर सावधानी बरतना जरूरी होगा. बाहर का भोजन करने से बचें और हल्का तथा संतुलित आहार लें.

जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा का कहना है कि आज का दिन यह संकेत देता है कि पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाले दिनों में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं. परिवार के लिए आज आप कुछ खास करने का मन बना सकते हैं. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी.

इस वजह से रह सकते हैं चिंतित

आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. परिवार के किसी सदस्य की तबीयत को लेकर मन में बेचैनी बनी रह सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेने में देर न करें. दिन के दौरान मन में किसी बात को लेकर चिंता भी बनी रह सकती है, लेकिन समय के साथ स्थिति सामान्य हो जाएगी.

व्यापार में लाभ के योग

व्यवसाय से जुड़े मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. व्यापार में सामान्य गति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. यदि आप किसी नए काम की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल सोच-समझकर कदम उठाएं. पुराने कामों से ही आज आपको लाभ मिल सकता है.

सेहत को लेकर रहें सावधान

मकर राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा सावधानी रखने वाला रहेगा. पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में सेहत में कुछ सुधार भी महसूस होगा. पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें.

कैसा रहेगा नौकरीपेशा वालों का दिन

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी सहकर्मी से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी है.धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो स्थिति संभल सकती है.

इसके लिए लवर्स को करना होगा इंतजार

मकर राशि वालों के लिए लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन भावनात्मक रह सकता है. युवा जातकों को अपने साथी की याद सताएगी और दिल में प्रेम की भावना और गहरी हो सकती है. यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातक आज जरूरतमंद या गरीब लोगों को वस्त्र और भोजन दान करें. ऐसा करने से मन को शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. साथ ही बिगड़े काम बन जाने की सभावना बढ़ेगी.

About the Author

authorimg

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed