वैशाख मासिक शिवरात्रि कब? व्रत से मिलेगी दोगुनी शिव कृपा, जानें तारीख, मुहूर्त

वैशाख मासिक शिवरात्रि कब? व्रत से मिलेगी दोगुनी शिव कृपा, जानें तारीख, मुहूर्त

होमताजा खबरधर्म

वैशाख मासिक शिवरात्रि कब? व्रत से मिलेगी दोगुनी शिव कृपा, जानें तारीख, मुहूर्त

Last Updated:

Vaishakh Masik Shivratri April Kab Hai 2026 Date: वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि को वैशाख मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार वैशाख मासिक शिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बन रहा है, इससे आपको दोगुनी शिव कृपा प्राप्त होगी. आइए जानते हैं वैशाख मासिक शिवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और महत्व.

Zoom

वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि है. (Photo: AI)

Vaishakh Masik Shivratri April Kab Hai 2026 Date: वैशाख की मासिक शिवरात्रि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस साल यह अप्रैल की भी मासिक शिवरात्रि है. इस बार की मासिक शिवरात्रि पर दोगुनी शिव कृपा प्राप्ति का अवसर मिल रहा है, क्योंकि उस दिन एक और व्रत है, जो देवों के देव महादेव से ही जुड़ा है. आइए जानते हैं वैशाख मासिक शिवरात्रि की तारीख, मुहूर्त और महत्व के बारे में.

वैशाख मासिक शिवरात्रि 2026 तारीख

पंचांग के अनुसार, वैशाख कृष्ण चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 अप्रैल बुधवार को रात 10 बजकर 31 मिनट पर होगी. यह तिथि 16 अप्रैल को रात 8 बजकर 11 मिनट तक मान्य रहेगी.

शिवरात्रि के व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता नहीं है. इसके लिए पूजा का निशिता मुहूर्त देखा जाता है. ऐसे में वैशाख की मासिक शिवरात्रि 15 अप्रैल बुधवार को मनाई जाएगी क्योंकि निशिता पूजा का मुहूर्त उस दिन ही प्राप्त हो रहा है.

वैशाख मासिक शिवरात्रि 2026 मुहूर्त

जो लोग व्रत रखेंगे, उनके लिए वैशाख की मासिक शिवरात्रि के लिए निशिता पूजा का मुहूर्त रात 11 बजकर 59 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 43 मिनट तक है. उस समय में पूजा के लिए आपको 45 मिनट का मुहूर्त प्राप्त होगा. वैसे जो लोग दिन में पूजा करना चाहते हैं, वे सूर्योदय के बाद कर सकते हैं क्यों​कि शिव पूजा में राहुकाल आदि जैसे अशुभ समय का विचार नहीं होता है. भगवान शिव तो स्वयं महाकाल हैं, जो काल से परे हैं. उनके लिए क्या कोई अशुभ समय.

वैशाख मासिक शिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त 04:27 ए एम से 05:11 ए एम तक है, यह समय स्नान के लिए अच्छा माना गया है. उस दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है.

वैशाख मासिक शिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का संयोग

15 अप्रैल को वैशाख मासिक शिवरात्रि के दिन ही बुध प्रदोष व्रत का शुभ संयोग बना है. उस दिन प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत एक साथ हैं. आप इस दिन व्रत रखकर दोनों व्रतों का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. आपको दोगुनी शिव कृपा प्राप्त होगी.

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर शिव जी की पूजा करते हैं तो उनके मंत्रों का जाप करते हैं. मासिक शिवरात्रि पर आपको शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए. शिव जी के आशीर्वाद से उनके भक्तों के कष्ट मिटते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. उनकी कृपा से रोग और दोष भी मिटते हैं. अकाल मृत्यु का भय दूर होता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed