वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में रहेगा दबाव, फिर पार्टनर से होगा तगड़ा विवाद

वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में रहेगा दबाव, फिर पार्टनर से होगा तगड़ा विवाद

Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Vrishabh Rashi: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 31 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कष्टकारी होगा. आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति ग…और पढ़ें

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • वृषभ राशि वालों को खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए.
  • काम का दबाव रहेगा, बॉस का सहयोग मिलेगा.
  • पार्टनर से विवाद हो सकता है, धैर्य रखें.

वाराणसी: वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार 31 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र और वरीघा योग का संयोग बन रहा है. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 31 जनवरी का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कष्टकारी होगा. आज आपको अपने खर्चो पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. नहीं तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है. खर्च पर कंट्रोल करें. इसके अलावा आज के दिन आप अपने सगे संबंधियों को भी पैसा उधार न दें.

काम का रहेगा दबाव

वहीं. बात वृषभ राशि के जातकों के करियर की करें तो आज उन्हें कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी हो सकती है. आज आप काम के दबाव में मानसिक रूप से थोड़ा परेशान भी रहेंगे. हालांकि आज आपको अपने बॉस का सहयोग भी मिलेगा. वहीं, यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं, तो आज आपका दिन उस लिहाज से थोड़ा मिला जुला रहेगा.

पार्टनर से बढ़ सकता है विवाद

लव लाइफ की बात करें तो आज वृषभ राशि के जातकों का अपने पार्टनर से विवाद हो सकता है. इसलिए आपको अपने रिश्ते को संभालने के लिए थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा. नहीं तो इससे आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है.

जीवन की मुश्किलें होंगी दूर

आज आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद है. आज के दिन आप चावल या चीनी का दान किसी जरूरतमंद को जरूर करें.इससे आपके जीवन की मुश्किलें दूर होंगी.

homeastro

वृषभ राशि वालों को आज नौकरी में रहेगा दबाव, फिर पार्टनर से होगा तगड़ा विवाद

Source link

Previous post

आज इन 2 राशिवालों के लिए कठिन दिन, करियर में आएंगी चुनौतियां, सेहत का भी रखें ध्यान, पढ़ें राशिफल

Next post

सिंह राशि वालों के आज का दिन है गोल्डन टाइम! लव और करियर में मिलेगी बड़ी खुशखबरी, शुरू करेंगे नया कारोबार

You May Have Missed