वृषभ राशि वालों के लिए आज किस्मत का दरवाजा खुला! बिजनेस में मुनाफे का योग
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहने वाला है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं कि आज वृषभ राशि वालों का दिन कैसा रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 13 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज घनिष्ठा नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि चंद्रमा की स्थिति वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी शुभकारी है. आज सरकारी दफ्तर में लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा. आज आप पूरे दिन आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आपके मेहनत के दम पर सारे काम बनेंगे. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं.
बिजनेस में होगा जबरदस्त फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें जबरदस्त मुनाफा हो सकता है. आज आप अपने काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न करें. आज आप नए काम का श्रीगणेश भी कर सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज ऑफिस में बॉस की बातों को गंभीरता से लें. आज आप नए नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. यह समय भी उस लिहाज से काफी बेहतर है. बात निवेश की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.
प्रपोज के लिए बेहतर समय
वृषभ राशि के जातक जिसे चाहते हैं, उससे अपने दिल की बात भी कर सकते हैं. यह समय प्रपोज के लिए काफी अच्छा है. जो लोग पहले से पार्टनर हैं, आज उनके लव लाइफ में खुशहाली आएगी. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पाटर्नर को थोड़ा वक्त जरूर दें.
शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना करें. आज आप शिवलिंग पर दूध अर्पण करेंगे, तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


