वृषभ में चंद्रमा, कुंभ में सूर्य…कैसा रहेगा आज पैदा बच्चों का भविष्य, अयोध्या के पंडित से जानें

वृषभ में चंद्रमा, कुंभ में सूर्य…कैसा रहेगा आज पैदा बच्चों का भविष्य, अयोध्या के पंडित से जानें

Last Updated:

हिंदू धर्म में कोई भी शुभ अथवा मांगलिक काम करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है. शुभ मुहूर्त में किया गया काम कई गुना फल देता है. आज 24 फरवरी है. आइये अयोध्या के पंडित से जानते हैं कि आज ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी और आज पैदा होने वाले बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. लोकल 18 से बात करते हुए आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि आज विशेष ज्योतिषीय संयोगों वाला दिन है. नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 3:08 बजे तक रहेगा. इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा. चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य कुंभ राशि में चक्कर काटेंगे. आज जन्में बच्चे परिवार और भौतिक सुख-सुविधाओं को वैल्यू देंगे.

अयोध्या. ज्योतिष गणना के हिसाब से प्रतिदिन ग्रह नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव होता है. इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी रहता है. सनातन धर्म में कोई भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त का आकलन किया जाता है. ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से ही शुभ मुहूर्त निकाला जाता है. शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य कई गुना फल देता है. आज 24 फरवरी, दिन मंगलवार है. आइये अयोध्या के पंडित से जानते हैं कि आज के दिन ग्रह नक्षत्र की कैसी स्थिति रहेगी और आज जन्म लेने वाले बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

लोकल 18 से बात करते हुए अयोध्या के आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि 24 फरवरी 2026 का दिन पंचांग के अनुसार विशेष ज्योतिषीय संयोगों वाला है. इस दिन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रातः 7:03 बजे तक रहेगी. उसके बाद अष्टमी प्रारंभ होगी. नक्षत्र कृत्तिका दोपहर 3:08 बजे तक रहेगा, तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र लगेगा. योग इंद्र (सुबह 7:24 बजे तक) और फिर वैधृति रहेगा. करण वणिज (सुबह 7:02 बजे तक) के बाद विष्टि होगा. चंद्रमा वृषभ राशि में और सूर्य कुंभ राशि में स्थित रहेंगे.

आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा

आचार्य सीताराम दास के मुताबिक, कृत्तिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चे तेजस्वी, साहसी, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से युक्त होते हैं. इनमें स्वाभाविक आकर्षण और सम्मान प्राप्त करने की क्षमता होती है. ये अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहते हैं और जीवन में आगे बढ़ने की प्रबल इच्छा रखते हैं. चंद्रमा वृषभ राशि में होने से बच्चा धैर्यवान, स्थिर स्वभाव का और भावनात्मक रूप से संतुलित होता है. कला, संगीत और सौंदर्य के प्रति आकर्षण रहता है. ऐसे बच्चे परिवार और भौतिक सुख-सुविधाओं को महत्त्व देते हैं. जीवन में स्थायित्व पसंद करते है.

किन अक्षरों से रखें नाम

आचार्य सीताराम दास बताते हैं कि कुंभ राशि में सूर्य होने से आज पैदा बच्चे में नवीन सोच, सामाजिक चेतना और मानवता के प्रति लगाव देखने को मिलता है. ये बच्चे प्रगतिशील विचारधारा के होते हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की इच्छा रखते है. इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के अनुसार रखा जाएगा. कृत्तिका नक्षत्र के अनुसार, नाम का प्रथम अक्षर अ, ई, उ, ए रहेगा. जबकि रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों का नामकरण ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बा, बी अक्षरों से करना अत्यंत शुभ होगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 24 February: धनु राशिवालों के घर आएगी सुख-समृद्धि, वृश्चिक के रिश्ते में आएगा उतार-चढ़ाव, इन 4 जातकों को होगा आर्थिक नुकसान, पढ़ें राशिफल

Next post

Ank Jyotish 24 February: मूलांक 1 वालों को होगा वित्तीय लाभ, 4 का दिन चिंताओं से भरा रहेगा, 5 का भाग्य देगा साथ, 9 को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed