वृश्चिक राशि वालों सावधान! कर्म भाव में केतु ने बनाया शोकाकुल योग, आपके जीवन में उथल-पुथल होगा?
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 December: आज के दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए लग्नस्त चंद्रमा होने के कारण विभिन्न प्रकार से सुख कारक योग बन रहा है. परंतु चंद्रमा निचस्त होने के कारण भाग्य क्षेत्र में ह्रास कारक योग बन रहा है. द्वितीय भाव में सूर्य होने के कारण अर्थात धनु राशि में सूर्य होने के कारण जातक के साथ डर कारक योग बन रहा है. आइए जानते हैं आज कैसा इसका प्रभाव रहेगा. साथ ही कौन से उपाय से क्या लाभ मिलेगा.
Aaj ka Vrishchik Rashifal 18 December: आज 18 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए ज्योतिषीय गणना कुछ खास नहीं है. लग्नस्त चंद्रमा होने के कारण सुख कारक योग बन रहा है. वहीं चंद्रमा निचस्त होने के कारण भाग्य क्षेत्र में ह्रास कारक योग बन रहा है. साथ ही जातक के साथ डर कारक योग भी बन रहा है. आइए जानते हैं आज वृश्चिक राशि वालों का दिन कैसा रहेगा? इस बर विशेष जानकारी कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने दी. उनका कहना है कि आज वृश्चिक राशि वालों के लिए समय पौष मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है.
कर्म भाव में केतु बन रहा है शोकाकुल कारक योग
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कर्म भाव में केतु होने के कारण शोकाकुल कारक योग बन रहा है. वहीं, बृहस्पति बकरी हो गए हैं जो मिथुन राशि में आ गए हैं. मिथुन अष्टमस्त होने के कारण बृहस्पति सभी प्रकार से विपत्तियों का आगमन करक योग बन रहा है. चतुर्थ भाव में शनि और राहु का रहना अंतरघात करने वाले शत्रुओं का वृद्धि कारक योग बन रहा है तथा कर्म भाव में केतु होने के कारण शोकाकुल कारक योग बन रहा है.
शांति के लिए उपाय परम आवश्यक है
अतः शांति के लिए आज के दिन बृहस्पतिवार होने के कारण पीला रंग का वस्त्र धारण करें. पीला वस्त्र में पीला फल, पीला धातु, पीला यज्ञोपवित इन तमाम वस्तुओं को लेकर किसी ब्राह्मण को दान में दें. शिव सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करें और दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ अवश्य करें. अतः ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताए गए उपायों को करके आप अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि कायम कर सकते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


