वृश्चिकः संवेदनशीलता त्यागें, कर्म पर ध्यान दें! आज इन बातों का रखें खास ख्याल

वृश्चिकः संवेदनशीलता त्यागें, कर्म पर ध्यान दें! आज इन बातों का रखें खास ख्याल

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 23 march 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण सीख लेकर आया है. 23 मार्च 2026 को भावुकता छोड़कर काम पर ध्यान देने की सलाह है. फिजूल खर्च और बहस से बचें, हल्का पीला रंग शुभ रहेगा. सुबह 10-11 बजे कार्य करें, मीठा बांटें और मन हल्का रखें, दिन सफल रहेगा.

सीतामढ़ी: आज यानी 23 मार्च 2026 का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सीख लेकर आया है. आज सुबह के समय आप थोड़े भावुक और संवेदनशील रह सकते हैं. कोई छोटी सी बात या किसी की कही हुई टिप्पणी आपके मन को अशांत कर सकती है. हर बात को दिल से लगाना जरूरी नहीं. ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे ने बताया कि आज का मूल मंत्र यही है कि जो चीजें आपके नियंत्रण में नहीं हैं. उन्हें ईश्वर पर छोड़ दें और अपनी मानसिक शांति को भंग न होने दें.

काम पर फोकस, तनाव से दूरी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि कार्यक्षेत्र और करियर की दृष्टि से आज का दिन मिला-जुला रहेगा. ऑफिस या व्यवसाय में आपको अपने मूल काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. सहकर्मियों की बातों या कार्यस्थल की राजनीति में उलझने से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है. तनाव बढ़ सकता है. आज बिना वजह की चिंताओं को खुद पर हावी न होने दें. आपकी पेशेवर सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि आप कितनी शांति से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं. बेवजह की बहस से दूर रहना ही आज आपके हित में होगा.

छोटे खर्चों पर नजर और कम बोलने की सलाह
धन के मामले में आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. आज कोई बड़ा नुकसान तो नहीं दिख रहा, लेकिन छोटे-छोटे अनावश्यक खर्च धीरे-धीरे बढ़कर आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं. वित्तीय प्रबंधन पर ध्यान दें. इसके साथ ही आज आपकी वाणी बहुत प्रभावशाली भूमिका निभाएगी. ज्योतिषीय सलाह यह है कि आज कम बोलें और अधिक समझें. आपकी चुप्पी आज कई विवादों को टाल सकती है. आपको दूसरों की रणनीतियों को समझने का बेहतर मौका देगी.

आज के शुभ उपाय और भाग्यशाली समय
आज दिन को सफल बनाने के लिए भाग्यांक 1 और हल्का पीला रंग आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. अपने महत्वपूर्ण और निर्णायक कार्य सुबह 10:00 से 11:00 बजे के बीच निपटाने का प्रयास करें. क्योंकि यह समय आपके पक्ष में रहेगा. आज के दिन की सकारात्मकता बढ़ाने के लिए किसी जरूरतमंद या परिचित को कुछ मीठा या चॉकलेट खिलाएं. याद रखें, आप जितना मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे, दिन उतना ही आसान और सफल बीतेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed