लाल गुलाब से मजबूत होगा शुक्र! आज कुंभ राशि के लिए सफलता और सतर्कता का संकेत
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 February 2026 : 20 फरवरी 2026 का दिन कुंभ राशि के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है. करियर में प्रगति और नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. ज्ञान साझा करने में सावधानी रखें और लकी रंग लाल, पीला व गुलाबी शुभ रहेंगे.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 20 February 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कई मायनों में खास संकेत लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज आपको अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग समझदारी से करना होगा. जहां एक ओर करियर में मजबूती और प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं, वहीं कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की भी आवश्यकता है. दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा, बस सही दिशा में कदम बढ़ाने की जरूरत है.
ज्ञान साझा करने में बरतें सावधानी
आज कुंभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अपने ज्ञान, अनुभव और योजनाओं को हर किसी के साथ साझा न करें. कुछ लोग आपकी बातों का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए अपने काम और योजनाओं को गोपनीय रखना आपके हित में रहेगा.
करियर में मिलेगा आगे बढ़ने का मौका
करियर के लिहाज से आज का दिन बेहद शुभ है. आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हुए आगे बढ़ेंगे. नई जिम्मेदारी या नए काम की शुरुआत का अवसर मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी.
प्रेम संबंधों में आएगा सुधार
यदि पार्टनर के साथ पहले से कोई अनबन चल रही थी तो उसमें सुधार के संकेत हैं. रिश्तों में संतुलन और समझदारी बढ़ेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे.
यात्रा और पारिवारिक कार्यक्रम के योग
आज अचानक किसी पारिवारिक समारोह या नए काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है. यह यात्रा आपके लिए लाभकारी और सुखद साबित होगी.
स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर
स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन लापरवाही से बचें और दिनचर्या संतुलित रखें.
शुक्र को मजबूत करने के उपाय
आज लाल गुलाब अपने पार्टनर को भेंट करें, इससे आपका शुक्र मजबूत होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी. यदि जीवन में पार्टनर नहीं है तो घर के दक्षिण-पूर्व (South East) कोने को साफ-सुथरा रखें. लक्ष्मी जी के मंदिर में जाकर मिठाई अर्पित करें और ईश्वर को प्रणाम करें.
About the Author
7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें


