लव लाइफ रहेगी शानदार, तो ऑफिस से मिलेगी फटकार, जानें वृषभ राशि वालों का हाल

लव लाइफ रहेगी शानदार, तो ऑफिस से मिलेगी फटकार, जानें वृषभ राशि वालों का हाल

Last Updated:

Vrishabh Rashi Horoscope: काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 5 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है.

X

वृषभ राशि दैनिक राशिफल

हाइलाइट्स

  • ऑफिस में बॉस से फटकार मिल सकती है.
  • शेयर बाजार में निवेश से बचें.
  • लव लाइफ में खुशहाली रहेगी.

वाराणसी: वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार 5 मार्च को फाल्गुल शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है. इस दिन कृतिका नक्षत्र के  और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि 5 मार्च का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. आज आप अपने ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे, लेकिन आज आपका लव लाइफ शानदार रहेगा. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का योग ऐसा संकेत कर रहे हैं.

आ सकता है शादी का रिश्ता
आज वृषभ राशि वालों का लव बेहद खास होगा.आज आपके लव लाइफ में खुशहाली रहेगी. यदि आप आज के दिन अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं तो लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर भी ब्रेक लग सकता है.इसके अलावा जो लोग सिंगल है आज उनके शादी का रिश्ता भी आ सकता है.

नौकरी में आएगी आफत
यदि आप नौकरी पेशा से जुड़े है तो आज के दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे लेकिन आपको आपके काम के हिसाब से फल नहीं मिलेगा. आज आपको ऑफिस में बॉस से फटकार भी मिल सकती है. जिसके कारण आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे.

शेयर बाजार में निवेश से बचें
वहीं बात वृषभ राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद होगा. आज आपको पुराना रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज के दिन आप शेयर बाजार में निवेश की सोच रहे है तो यह समय उसके लिए उपयुक्त नहीं है.

बिजनेस में होगा मुनाफा
यदि आप बिजनेस से जुड़े है तो आज आपको उसमें अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन आज के दिन आपको अपने परिचितों को उधार देने से बचना होगा वरना इससे आपके पैसे फंस सकते हैं.

भगवान गणेश को चढ़ाएं दूर्वा घास
आज आपका शुभ रंग हल्का हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन आप विघ्नहर्ता भगवान गणेश को दूर्वा घास और मोदक चढ़ाए. इससे आपके जीवन के संकट दूर होंगे.

homeastro

लव लाइफ रहेगी शानदार, तो ऑफिस से मिलेगी फटकार, जानें वृषभ राशि वालों का हाल

Source link

Previous post

सपने में भगवान गणेश सहित इन 5 देवी देवताओं का दिखना शुभ या अशुभ? जानें भगवान से जुड़े सपनो का अर्थ, किस ओर है इशारा?

Next post

मेष राशि वालों को आज बिजनेस में हो सकता है नुकसान, रहें सावधान, जानिए पूरा राशिफल

You May Have Missed