रिश्तों में तनाव, दुर्घटना के योग…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! आ सकती है मुसीबत

रिश्तों में तनाव, दुर्घटना के योग…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान! आ सकती है मुसीबत

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 10 August 2025: वैवाहिक संबंधों में आज भी स्थिति तनावपूर्ण और विवादों से भरी रहने वाली है.यात्रा के दौरान बाए हाथ में चोट लग सकती है. बदलते मौसम के चलते शरीर के किसी भी हिस्से में एलर्जी …और पढ़ें

रिश्तों में तनाव, दुर्घटना के योग...मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान!आज का मिथुन राशिफल.
ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 10 अगस्त रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभावों का आगमन लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में आज कुछ नए और अच्छे बदलाव होने की संभावना है. आज कोई रोजगार संबंधित यात्रा हो सकती है, लेकिन बाए हाथ में चोट न लगे इसके लिए भी सावधान रहना होगा. बदलते मौसम में शरीर में कोई एलर्जी हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में स्थिति आज भी तनावपूर्ण रहेगी. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. करियर में आज भी संघर्ष जारी रहेगा.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज भी स्थिति तनावपूर्ण और विवादों से भरी रहने वाली है. जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विवाद हो सकता है. आज भी अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. कोई खास बदलाव आज नहीं है. आज भी प्रेमी से विवाह संबंधी बात करने या अपने दिल की बात कहने पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. प्रेमी के परिजनों या अपने परिजनों से आज प्रेम विवाह संबंधी बात भी कर सकते हैं.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में भी आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मिथुन राशि के जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज भी अपना संघर्ष जारी रखना होगा. आज ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने पर आने वाले समय में लाभ मिलेगा. यदि आपके द्वारा नौकरी के लिए अप्लाई किया हुआ है तो उससे संबंधित आज कोई लाभ नहीं मिलेंगे. मिथुन राशि के जो छात्र किसी सरकारी एक्जाम या अपने स्कूल की पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. पढ़ाई को लेकर छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है लेकिन सुबह 11:00 बजे तक पढ़ाई करने पर लाभ मिलेगा.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. कार्यक्षेत्र में आज कुछ नए और अच्छे बदलाव होंगे. आज रोजगार संबंधित यात्रा के योग बने हुए है. कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा के दौरान बाए हाथ में चोट लग सकती है. बदलते मौसम के चलते शरीर के किसी भी हिस्से में एलर्जी हो सकती है. बुध ग्रह वक्री होकर कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है तो आज नौकरी करने वालों के जीवन में कोई खास बदलाव के योग नहीं है. लेकिन कार्य क्षेत्र में अनावश्यक रूप से रूप से तनाव और विवाद हो सकते हैं जिसमें आपकी कोई गलती नहीं होगी.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

homeastro

रिश्तों में तनाव, दुर्घटना के योग…मिथुन राशि वाले आज रहें बेहद सावधान!

Source link

You May Have Missed