रिश्ता तय करने से पहले जरूर जानें लड़का-लड़की की राशि, ये है सही मिलान, जिंदगी भर जोड़ा रहेगा खुश

रिश्ता तय करने से पहले जरूर जानें लड़का-लड़की की राशि, ये है सही मिलान, जिंदगी भर जोड़ा रहेगा खुश

मधुबनी:- सनातन धर्म में बहुत सारी राशियां हैं. इस धर्म को मानने वाले लोग राशि को जरूर मानते हैं. हालांकि शादी से पहले एक चीज आवश्यक है, जो हर मां-पिता अपने बेटा या बेटी की शादी में करते हैं, वो है राशियों का मिलान होना. भारत के अलग-अलग जगह अलग-अलग रश्मों-रिवाज मानी जाती है. उन्हीं में से एक है राशियों का मेल होना. हालांकि मिथिला में इसका बहुत ज्यादा प्रचलन नहीं देखने को मिलता है, लेकिन राशियों का मिलान राष्ट्रीय स्तर पर होती है. ऐसे में कौन सी राशि सबसे उत्तम होती है, जो लड़का-लड़की का मिल जाए, तो उनके आगे का वैवाहिक जीवन बहुत उत्तम होगा, यह ज्योतिष गिरीधर झा लोकल 18 को बताते हैं.

ये राशि है सबसे उत्तम 
गिरधर झा बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार, अगर आप मानते हैं, तो लड़की की लगन में बृहस्पति है, मतलब कि वह सिंह राशि के मालिक हैं और उसी प्रकार अगर लड़का का लग्न चंद्रमा है, यानी की कर्क राशि के मालिक हैं. इन दिनों राशियों का मिलन बहुत ही सरल और उनके वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि बृहस्पति (स्वामी ) गुरु होते हैं, सिंह सौम्य और चन्द्रमा शीतल, कर्क तो ये जोड़े सौम्यता से अपने वैवाहिक जीवन जीते हैं.

ये भी पढ़ें:- ना लाइसेंस का झंझट, ना पुलिस का लफड़ा…खुलेआम इस्तेमाल कीजिए ये Gun, शूटिंग के लिए कमाल

कौन-कौन सी राशियां 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 12 राशियां होती हैं. हर राशि में किसी खास तत्व की प्रधानता रहती है. मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन. बता दें कि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है. जैसे, मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं, मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Local18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed