राहु-बुध-शुक्र का खतरनाक संयोग! 11 अप्रैल तक इन 4 राशियों पर होगी चुनौतियों की बारिश

राहु-बुध-शुक्र का खतरनाक संयोग! 11 अप्रैल तक इन 4 राशियों पर होगी चुनौतियों की बारिश

Rahu Budh Shukra Gochar 2026: मार्च के तीसरे सप्ताह में ग्रहों की चाल एक बार फिर चर्चा में है. ज्योतिष मानने वाले लोग इन दिनों आसमान की तरफ थोड़ा ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. वजह है राहु, बुध और शुक्र का एक साथ गोचर, जो शनि की राशि कुंभ में विशेष योग बना रहा है. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह संयोजन कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय की शुरुआत कर सकता है. कई बार ऐसा होता है कि मेहनत पूरी होती है, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलते. छोटे-छोटे काम भी उलझ जाते हैं, और रिश्तों में भी गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं. इसी तरह का माहौल कुछ राशियों के लिए 11 अप्रैल तक बन सकता है. खासतौर पर वाणी, व्यवहार, आर्थिक फैसलों और कामकाज में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

कुंभ में ग्रहों की युति से क्यों बन रहा है चुनौतीपूर्ण समय
ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस समय शनि की राशि कुंभ में राहु, बुध और शुक्र का संयोग बन रहा है. दिलचस्प बात यह है कि बुध और शुक्र को सामान्यतः शुभ ग्रह माना जाता है. बुध बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक है, जबकि शुक्र सुख-सुविधा और भौतिक समृद्धि से जुड़ा माना जाता है. लेकिन जब इन ग्रहों की राहु के साथ युति होती है तो स्थिति थोड़ी उलझ सकती है. राहु भ्रम और अप्रत्याशित परिस्थितियों का कारक माना जाता है. ऐसे में व्यक्ति कभी-कभी बिना सोचे फैसले ले बैठता है या बातों को गलत तरीके से समझ लिया जाता है. ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इसका असर सबसे ज्यादा संवाद और व्यवहार पर दिखाई दे सकता है. यानी छोटी-सी बात भी बहस का रूप ले सकती है.

इन राशियों को 11 अप्रैल तक रहना होगा सतर्क
1. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा सावधानी वाला हो सकता है. खासकर बोलचाल और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा. कई बार अनजाने में कही गई बात भी विवाद की वजह बन सकती है. कामकाज के लिहाज से अचानक यात्राओं की संभावना बन सकती है. इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. यदि आप व्यवसाय करते हैं तो बिना योजना के निवेश करने से नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को जिस वेतन वृद्धि या प्रमोशन का इंतजार है, उसमें देरी संभव है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय धीमी गति वाला महसूस हो सकता है. जिन कामों को जल्दी पूरा होने की उम्मीद थी, उनमें देरी हो सकती है. कई बार सही बात कहना चाहकर भी शब्द नहीं मिलते, जिससे काम अटक सकता है. व्यापार से जुड़े लोगों को लेन-देन में विशेष सावधानी रखनी चाहिए. भाग्य पूरी तरह साथ न देने के कारण आय में कमी महसूस हो सकती है. साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी का भी योग बन रहा है, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा.

3. धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सबसे बड़ी चुनौती संवाद से जुड़ी हो सकती है. वाणी की वजह से विवाद बढ़ सकते हैं, और कुछ मामलों में कानूनी झंझट तक पहुंचने की आशंका बन सकती है. परिवार में भी किसी सदस्य के साथ मतभेद उभर सकते हैं. करियर के स्तर पर कई लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि वर्तमान स्थिति संतोषजनक नहीं लग सकती. आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद लंबे समय में सुधार की संभावना बनी रह सकती है.

क्या करें ताकि असर कम हो
ऐसे समय में ज्योतिषाचार्य कुछ सामान्य सावधानियां सुझाते हैं. जैसे कि जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें और संवाद में संयम रखें. कई बार सिर्फ धैर्य और संतुलित व्यवहार ही बड़ी समस्याओं को टाल देता है. इसलिए 11 अप्रैल तक इन राशियों के लोगों को खासतौर पर शांत रहकर परिस्थितियों को संभालने की सलाह दी जा रही है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed