राशिफल: चतुर्ग्रही योग से 2 राशिवालों की चमकेगी किस्मत! सिंह न करें लापरवाही

राशिफल: चतुर्ग्रही योग से 2 राशिवालों की चमकेगी किस्मत! सिंह न करें लापरवाही

Today Horoscope 12 April 2026: आज बना चतुर्ग्रही योग मेष और वृषभ राशिवालों को लाभ देगा. मेष वालों के व्यापार को लेकर कुछ अच्छी खबर मिल सकती है. वृषभ वालों को पैतृक संपत्ति को लेकर अनुकूलता मिलेगी. आज मिथुन राशि के लिए कर्म भाव जागृत रहेगा. कर्क वाले आज विरोधियों के प्रभाव को भी हावी न होने दें. सिंह वाले अपने कार्य क्षेत्र में व्यापार हो या जॉब जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य न करें. तुला वाले लोग पीला चंदन लगाकर निकलें, काम सफल होगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें आज का राशिफल और 12 राशियों के लिए ज्योतिष उपाय.

मेष का रा​शिफल
आज चतुर्ग्रही योग और चंद्रदेव का अपने ही नक्षत्र में विराजमान होने से मेष के लिए आज का दिन उत्तम है. मनचाही चीजों को आज आप कर पाएंगे, कुछ चुनौतियों का सामना जरूर करना पड़ेगा, पर लोगों का और आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार को लेकर कुछ अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं व्यापार मे कुछ बड़ा बदलाव भी ला सकते हैं. आप की राशि से व्यय स्थान पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जो अचानक किसी बड़े खर्चे को सामने ला सकता है और कुछ व्यर्थ की चिताओं को बढ़ा सकता है. रिश्तों को लेकर आज सहज रहें, स्वास्थ्य अनुकूल है. आज भाग्य का साथ 62% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ का रा​शिफल
वृषभ राशि के लिए आज चंद्रमा का गोचर अपने ही नक्षत्र में होकर भाग्य भाव को पूरी तरह प्रभावित करेगा, वहीं लाभ स्थान में चतुर्ग्रही योग का विराजमान होना आपके लिए अनुकूलताएं बढ़ाएगा, पर आज अधिक सोच विचार करने के कारण भ्रम की स्थितियों से गुजरते हुए निर्णय ले पाएंगे. कार्यों में कुछ विलंब तनाव भी दे सकता है, पर भाग्य की प्रबलता के कारण आप व्यापार हो या जॉब, दोनों में ही अनुकूल और सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर पाएंगे. पैतृक संपत्ति को लेकर अनुकूलता मिलेगी, पर किसी भी तरह के बड़े बदलाव से आज वृषभ राशि वालों को बचाना चाहिए. विद्यार्थी वर्ग को कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. स्वास्थ्य अनुकूल है. आज भाग्य का साथ 65% से ऊपर का रहेगा. भगवान गणेश का ध्यान कर पीला चंदन माथे पर लगाकर दिन की शुरुआत करें.

मिथुन का रा​शिफल
आज मिथुन राशि के लिए कर्म भाव जागृत रहेगा. चार ग्रहों का योग विद्यमान रहेगा, इसलिए चली आ रही मेहनत और कार्य कुशलता का परिणाम आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में मिलेगा. बहुत सोच समझकर और एकाग्रता के साथ आप चीजों को हैंडल कर पाएंगे. मान सम्मान में वृद्धि, जॉब में परिवर्तन और कोई बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है. व्यापार अनुकूल, पर यात्रा में सचेत रहें. पारिवारिक रिश्तों में कुछ मनमुटाव रह सकता है. आज भाग्य का साथ 67% है. भगवान शंकर का जलाभिषेक कर, कुछ मीठा खाकर घर से निकलें.

कर्क का रा​शिफल
आज कर्क राशि के लिए चंद्रमा का प्रभाव सर्वाधिक रहेगा क्योंकि चंद्रमा स्वयं के नक्षत्र में विराजमान है, इसका प्रभाव आपके कार्य करने के ढंग पर और लोगों के प्रति आपके व्यवहार पर पड़ेगा. इसलिए अधिक इमोशनल होकर खुद ही अपने कामों में अड़चन ना लाएं. वहीं विरोधियों के प्रभाव को भी हावी न होने दें, जॉब हो या व्यापार दोनों में ही आपके सामने कई अवसर आएंगे. बस उत्साहित होकर काम करने की और अनर्गल बातों से दिमाग हटने की जरूरत है. व्यापार में वृद्धि और शिक्षा प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी. आज भावनात्मक संतुलन को बनाकर रखें. आज भाग्य का पूरा साथ 70% से ऊपर है. समय का सद्उपयोग करिए. मां दुर्गा के मंत्र जाप करके दिन की शुरुआत करें.

सिंह का रा​शिफल
सिंह राशि से अष्टम चार ग्रहों की युक्ति विराजमान होगी, वहीं चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में आपकी राशि से छठे विराजमान रहेंगे. आज सजकता से दिन को निकालें, तो बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे. कोई रुके काम या रुका धन भी मिल सकता है, पर अपने कार्य क्षेत्र में व्यापार हो या जॉब जल्दबाजी और लापरवाही से कोई भी कार्य न करें, क्योंकि इन के दूरगामी परिणाम अच्छे ना मिलें. आज बुद्धि विवेक से सजकता से कार्य करें. स्वास्थ्य के लिहाज से भी उतार-चढ़ाव रह सकता है. रिश्तों को लेकर अधिक अपेक्षाएं तनाव दे सकता है, पर भाग्य का साथ 65% रहेगा. इसलिए दिन समाप्त होते होते अच्छा धन लाभ अर्जित कर पाएंगे. हनुमान जी का ध्यान करके दिन की शुरूआत करें.

कन्या का रा​शिफल
कन्या राशिवालों की आज कार्य कुशलता बढ़ती हुई दिखेगी, उच्च मनोबल रहेगा,इ सलिए मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से कर पाएंगे. 70% प्रबल भाग्य रहेगा, बुद्ध ग्रह की स्थितियां कमजोर होने पर भी आज व्यापार में अनुकूलताएं और धन लाभ मिलेगा. आज व्यापार के लिए सुविधा बढ़ाने और विस्तार के लिये खर्च कर सकते हैं. रिश्तों को लेकर उतार चढ़ाव रहेगा, आज भाग्य का साथ 56% तक है. माँ तुलसी का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

तुला का रा​शिफल
आज आप की राशि के स्वामी की पूर्ण दृष्टि आप की राशि पर ही है, वहीं चन्द्रमा का गोचर सुख भाव से हो रहा है. आज सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों को विशेष रूप से अपने शत्रुओ पर ध्यान देना चाहिए. अनुभवी लोगों से राय लेकर अपने कार्यों की शुरुआत करें. जॉब मे कार्य भार बढ़ सकता है. नया परिवर्तन आज आप के लिए सहज नहीं होगा, तनाव मिल सकता है. परिवारिक रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान करके पीला चंदन माथे पर लगाएं और दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का रा​शिफल
आप के लिए आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है. चन्द्रमा आप की राशि के लिए पराक्रम भाव पर पूरा प्रभाव रखेगा और आप की राशि से पंचम चार ग्रहों का योग विद्यमान है, इसलिए बुद्धि कुछ विचलित हो सकती है. एकाग्रता और सकारात्मक दृष्टिकोण रखें. खासकर व्यापार में विशेष ध्यान रखें. जॉब के लिए स्थितियां सामान्य हैं, कार्य बनेंगे, बस सेहत के मामले को लेकर बहुत सचेत रहें. कोई पुरानी बीमारी भी परेशान कर सकती है. अपने पूर्ण मनोबल से कार्य करें, रिश्ते सहज हैं. भाग्य का साथ आज 62% मिलेगा. मां दुर्गा की उपासना करके दिन की शुरुआत करें.

धनु का रा​शिफल
आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय रहेगा, व्यापार की अपेक्षा जॉब के लिए अनुकूलता अधिक है. सकारात्मक प्रभाव से अपनी स्थिति को आज आप मजबूत करेंगे, लाभार्जन भी रहेगा. व्यापार के दृष्टिकोण से आज आपको ज्यादा जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचना होगा. सुखों में वृद्धि होगी, पर अधिक ख़र्च और आर्थिक मामलों को सजगता से लें. घूमने फिरने का मौका आज मिल सकता है. सकारात्मक सोच रिश्तों को बेहतर बनाएगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ आज 58% रहेगा. शिव परिवार का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

मकर का रा​शिफल
आपकी राशि से तीसरे भाव में चार ग्रहों की युति विराजमान है, वहीं चंद्रमा आप ही की राशि से गोचर कर रहे हैं, इसलिए आज अपने दायित्वों को समझते हुए एकाग्रता से आगे बढ़े. जॉब में अनुकूलताएं रहेगी, वहीं व्यापार की गति मे उतार-चढ़ाव मिल सकता है. रिश्तों को समय देने पर ही आपसी सामंजस बन पाएगा, इसलिए आज नजदीकी रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहें, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है. संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति का दिन होगा. निवेश और नयी योजनाओं पर भी कार्य करने का मौका मिलेगा. भाग्य का साथ 65% है. भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का रा​शिफल
आज कुंभ वालों के मान सम्मान में वृद्धि रहेगी. आय भाव पर पूरा प्रभाव रहेगा चतुर ग्रही योग का, इसलिए सम्भावनाओं की दृष्टि से अनुकूल समय है. लोगों से सम्पर्क बढ़ाने का दिन है. व्यापारिक विस्तार रहेगा, आपके व्यक्तित्व का प्रभाव कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा. जॉब और व्यापार दोनों के लिए अनुकूल समय है. विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अप्रिय बातों पर ध्यान ना दें क्योंकि तनाव आपकी आज की उपलब्धियों को प्रभावित कर सकता है. भाग्य का साथ 76% तक है. समय का सदुपयोग कर अपनी कार्य प्रणाली और आर्थिक पक्ष की उन्नति के लिए आज का दिन समर्पित करें. मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

मीन का रा​शिफल
आज मीन वालों को अत्यधिक उत्तेजना से बचना होगा. आज आपका ओवर कॉन्फिडेंस काम की सफलता को बाधित कर सकता है. विरोधी भी आज सक्रिय रहेंगे. आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आत्मविश्वास में वृद्धि देगा, लाभ की संभावनाओं को बढ़ाएगा. जॉब की अपेक्षा व्यापार में अधिक सहजता रहेगी, जॉब में आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. सतर्कता से कार्य करने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 65% तक मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है. नयी संभावनाओं का उदय होगा, रिश्तों को लेकर सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है कोई पुरानी परेशानी या पुराना विवाद आज तनाव दे सकता है. भाग्य का साथ 60% है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed