राशिफल: आज वृषभ की बढ़ेगी आय, बुध-राहु युति से कन्या रहें सचेत! जानें उपाय

राशिफल: आज वृषभ की बढ़ेगी आय, बुध-राहु युति से कन्या रहें सचेत! जानें उपाय

Today Horoscope 9 April 2026: आज गुरुवार दिन, वैशाख कृष्ण सप्तमी, मूल नक्षत्र, परिघ योग, विष्टि करण, धनु राशि का चंद्रमा है. आज के दिन वृषभ राशिवालों को त्रिग्रही योग की वजह से इनकम बढ़ेगी. वहीं वृश्चिक वालों की आज आर्थिक उन्नति का दिन है. लेकिन बुध-राहु युति से कन्या राशिवालों को आज सावधान रहना होगा. कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम न लें. जॉब और बिजनेस में सतर्कता रखें. मीन राशिवालों के विरोधी सक्रिय रहेंगे. आज भाग्य का साथ 55% तक रहेगा. आज आप मां दुर्गा का ध्यान करके अपने कार्यों की शुरुआत करें. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानते हैं आज का राशिफल और सभी राशियों के लिए ज्योतिष उपाय.

मेष का रा​शिफल

आज मेष राशिवाल लोग अपने ज्ञान का सहारा लें और अनुभवी लोगों से राय लेकर अपने कार्यों की शुरुआत करें. खासकर जॉब में छोटा सा वाद-विवाद भी परेशानी खड़ी कर सकता है, सतर्कता के साथ दिन निकालें, वहीं व्यापार में दिन गतिशील रहेगा. लाभ का अनुपात मध्यम से ऊपर रहेगा, पर अगर कोई कानूनी अड़चन आज है तो उस पर जरूर ध्यान दें. स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य है, रिश्तों को लेकर सहज रहें. पारदर्शिता से काम करें, निवेश कर सकते है, आए के स्रोत बने रहेंगे. आज भाग्य का साथ 65 % से ऊपर ही रहेगा.

वृषभ राशि के लिए और दिनों की अपेक्षा आज अधिक मेहनत की आवश्यकता है. लाभ भाव में त्रिग्रही योग और चंद्रमा का अष्टम भाव में विराजमान होना जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को बढ़ाएगा. अचानक से आय में वृद्धि के योग भी बनते दिख रहे हैं. अपने पूर्ण मनोबल से कार्य करें, विरोधी आज सक्रिय रहेंगे. भाग्य का साथ आज 62% तक है. व्यापार की अपेक्षा जॉब के लिए अनुकूलता अधिक है. सकारात्मक प्रभाव से अपनी स्थिति को आज आप मजबूत करेंगे, लाभार्जन भी रहेगा. व्यापार की दृष्टिकोण से आज आपको ज्यादा जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से बचना होगा. घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. सकारात्मक सोच रिश्तों को बेहतर बनाएगी. विद्यार्थी वर्ग को विशेष रूप से अपने लक्ष्य पर एकाग्र होना चाहिए. आज निश्चित लाभ उठा पाएंगे और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है. आज मां दुर्गा की उपासना करके दिन की शुरुआत करें.

मिथुन का रा​शिफल

मिथुन राशि के लिए दिन उत्तम है, पर आपका शौकीन मिजाज आपके कार्यक्षेत्र पर भारी पड़ सकता है, इसलिए अपने दायित्वों को समझते हुए एकाग्रता से आगे बढ़ें. जॉब में अनुकूलताएं रहेंगी, वहीं व्यापार की गति में उतार-चढ़ाव मिल सकता है. रिश्तों को समय देने पर ही आपसी सामंजस बन पाएगा, इसलिए आज नजदीकी रिश्तों को लेकर संवेदनशील रहें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम है. संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति का दिन होगा, निवेश और नई योजनाओं पर भी कार्य करने का मौका मिलेगा. भाग्य का साथ 65% तक है. सूर्य देव के दर्शन करके उन्हें अर्घ्य दें, पीला चंदन अपने माथे पर लगाकर दिन की शुरुआत करें.

कर्क का रा​शिफल

कर्क राशि के लिए दिन उत्तम है. संवेदनशील और सरल स्वभाव से आप अपने कामों से लोगों को प्रभावित करेंगे. यश-मान सम्मान में वृद्धि रहेगी, विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अप्रिय बातों पर ध्यान ना दें क्योंकि तनाव आपकी आज की उपलब्धियां को प्रभावित कर सकता है. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. समय का सदुपयोग करें, अपनी कार्य प्रणाली और आर्थिक पक्ष की उन्नति के लिए समर्पित रहें. व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य, वही जॉब और व्यक्तिगत तौर पर भाग्य का साथ मिलेगा और दिन उत्तम जाएगा. आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें. लोगों की बातों का प्रभाव अपने मन पर बिल्कुल ना लें. आज शिव परिवार का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि के लिए आज दिन सर्वाधिक उत्तम रह सकता है. अगर वह अपने पूर्ण मनोबल और एकाग्रभाव से कार्य करें क्योंकि आज चंद्रमा और नक्षत्र स्वामी त्रिकोण में विराजमान हैं. आज भाग्य का साथ 80% से ऊपर रहेगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है, कर प्रणाली में भ्रमित हुए बगैर कार्य करें. जॉब को लेकर कुछ सुविधाएं रह सकती हैं, पर वह भी दिन के अंत तक समाप्त होती दिख रही हैं. वहीं व्यापारिक उतार-चढ़ाव के साथ सफलता और धनार्जन के योग भी बना रहे हैं. विद्यार्थी वर्ग के लिए भी आज अनुकूल समय रहेगा, आज का दिन बस स्वास्थ्य के लिए हाथ से थोड़ा कमजोर रह सकता है. हड्डियों की समस्या और किसी प्रकार का इन्फेक्शन आज परेशान कर सकता है. आज के दिन की शुरुआत हनुमान जी को प्रणाम करके करें और गुड़ का दान करें. आज धार्मिक कार्यों से जुड़ेंगे, रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी.

कन्या का रा​शिफल

कन्या राशि को आज थोड़ी सतर्कता से दिन गुजारने की जरूरत है. आपकी राशि स्वामी बुध राहु के साथ युति बनाकर षष्टम विराजमान हैं, वहीं नक्षत्र स्वामी अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें. किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर आर्थिक पक्ष को चुनौतीपूर्ण स्थिति में ना डालें. जॉब हो या व्यापार, सतर्कता की आवश्यकता है. रिश्तों को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, स्वास्थ्य के लिहाज से भी सचेत रहने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 56% रहेगा. विघ्नहर्ता भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

तुला का रा​शिफल

आज तुला की राशि पर नक्षत्र स्वामी की पूर्ण दृष्टि रहेगी, सूझबूझ से किया गया पराक्रम और मेहनत फलदाई रहेगी. आज खासकर व्यापारिक गति रहेगी, बस गलत सोच और संगत के प्रभाव से आया हुआ लाभ गलत जगह खर्च कर सकते हैं. जॉब में आत्मविश्वास बढ़ेगा. लोगों को आप की सलाह से फायदा होगा, विरोधियों पर नजर रखें. कोई बहुत ख़ास आपके कार्यक्षेत्र में तनाव दे सकता है. व्यापार में निवेश सामान्य है, आज भाग्य का साथ 69% मिलेगा. परिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, संतान के साथ समय बिताएं, स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. आज भगवान विष्णु का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का रा​शिफल

आज वृश्चिक के रुक कामों में गति आएगी. आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. डूबी हुई रकम भी वापस मिल सकती है. आज भाग्य का साथ 60% से ऊपर रहेगा. व्यापार में नए प्रयोग की जगह पारंपरिक ढंग से कार्य करने पर काम पर अच्छी पकड़ बना पाएंगे, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है. आज मां दुर्गा के पूजन से दिन की शुरुआत करें.

धनु का रा​शिफल

आज धनुवालों का दिन सामान्य से बहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग रहेगा. आज आपके कार्यों में क्रियात्मकता और रचनात्मक झलकेगी, जिस कारण यश प्राप्त होगा. नई व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, शिक्षा प्रतियोगिताओं के लिए दिन अनुकूल है. जॉब को लेकर आज परिवर्तन से बचें, अपनी जगह रहते हुए अपनी जिम्मेदारियां को अच्छे से पूरा कर पाएंगे और मैनेजमेंट के साथ तालमेल बैठा पाएंगे. नए प्रोजेक्ट्स और पार्टनरशिप को लेकर कोई बड़ी डील फाइनलाइज कर सकते हैं. आज का दिन रिश्तों को लेकर सहज रहेगा. अगर कोई तनाव चल रहा था तो वह भी सुलझेगा. भाग्य का साथ 73% मिलेगा. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर का रा​शिफल

आज मकर राशिवालों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा और आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास भी सफल रहेंगे, बस जल्दबाजी से बचें. यात्रा में भी सजग रहें, कार्यक्षेत्र में उत्साहित होकर कार्य न करें. लोगों का सहयोग रहेगा, जॉब में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, वहीं व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव रहेंगे. कार्यों में विलंब होगा, संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति करेंगे. भाग्य का साथ 66% रहेगा. स्वाथ्य अनुकूल है और रिश्तों में सुधार पर भावनात्मक बल दें. आज भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का रा​शिफल

आज कुंभ सकारात्मक सोच के साथ कार्य करेंगे, तो दिन का लाभ उठा पाएंगे. नई जॉब को लेकर प्रयास कर सकते हैं. अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ें. भाग्य का साथ 58% रहेगा. व्यापारिक विस्तार में जितने प्रयास करेंगे, उतना ही आय और लाभ को बढ़ा संकेगे. वहीं परिवारिक रिश्तों में मान-सम्मान को लेकर तनाव रहेगा. दाम्पत्य जीवन में सहज बनाने के लिए साथ में समय बिताएं. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मीन का रा​शिफल

आज मीन राशि अपने अनुभव के आधार पर कार्य प्रणाली को निर्धारित करें, ओवर कॉन्फिडेंस के चलते कार्यों के परिणाम में न्यूनता आ सकती है. आज भाग्य का साथ 55% तक रहेगा, रिश्तों में भी आज गलतफहमी के चलते उतार-चढ़ाव मिल सकता है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए जॉब में अपने कार्यों को सुनिश्चित करते हुए आगे बढ़ें. शिक्षा प्रतियोगिता के लिए आज दिन अनुकूल है, बस निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें. किसी धार्मिक आयोजन या धार्मिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर अपने कार्यों एवं दिन की शुरुआत करें और जरूरतमंदों को धन दान करें.

Source link

You May Have Missed