राशिफल: आज वृश्चिक-मीन की आर्थिक उन्नति, मकर पाएंगे सफलता, सिंह न लें जोखिम

राशिफल: आज वृश्चिक-मीन की आर्थिक उन्नति, मकर पाएंगे सफलता, सिंह न लें जोखिम

Today Horoscope 11 April 2026: आज वैशाख कृष्ण नवमी तिथि और शनिवार का दिन है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि आज का दिन वृश्चिक और मीन राशिवालों की उन्नति का है. धन लाभ के लिए किए गए कार्य सफल होंगे. मकर वाले प्रेजेंटेशन पर ध्यान देते हुए कार्य करेंगे, उतनी ही सफलता और यश अर्जित करेंगे. सिंह राशिवाले लोग आज कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रयोग ना करें, जोखिम उठाने से बचें. देखें आज का राशिफल और शनिवार के ज्योतिष उपाय.

मेष का राशिफल

आज मेष के व्यक्तित्व में नया निखार रहेगा. चंद्रमा आपकी राशि से दशम भाव में गोचर करेंगे, जो व्यस्तता के साथ आपकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ायेगा. नम्र स्वभाव के साथ पुरानी बातों या विवादों को महत्व न देते हुए आगे बढ़ेंगे, तो अधिकार क्षेत्र भी बढ़ेगा और यश भी प्राप्त होगा. जॉब में अधिक अनुकूलता प्राप्त कर पाएंगे, बस आपकी अकाउंटबिलिटी को कोई चेलेंज ना कर पाए, इसका विशेष ध्यान रखें. व्यापार के लिए दिन अनुकूल है, संतान पक्ष के दायित्व की पूर्ति कर पाएंगे. यात्राओं का योग है. आज भाग्य का साथ 58% रहेगा. दिन को अधिक अनुकूल बनाने के लिए भगवान गणेश का ध्यान करें और हरी चीजों का दान करें.

वृषभ का राशिफल

आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव व्यय भाव मे विराजमान हैं, वहीं चंद्रमा भाग्य भाव से गोचर कर रहे हैं और लाभ भाव में चतुर ग्रही योग विराजमान है. आर्थिक उन्नति होगी, करियर और व्यापार को लेकर जबरदस्त लाभ देगा और उन्नति के अवसर प्रदान करेगा. आज भाग्य का साथ 78% है. व्यापार के लिए नई संभावनाओं का उदय होगा, संबंधों में अनुकूलता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. उधर या लोन संबंधी मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है. भगवान विष्णु का ध्यान करके दही का तिलक लगाएं और की शुरुआत करें.

मिथुन का राशिफल

मिथुन की राशि में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की सीधी दृष्टि नक्षत्र स्वामी पर पड़ रही है, जो आपके लिए आज असीम संभावनाओं का उदय कराएगी. वहीं व्यापारिक उन्नति और लाभ की स्थितियां मिलेंगी, उच्च मनोबल से कार्य करेंगे. विद्यार्थी वर्ग का आज सफलता निश्चित है, प्लेसमेंट संबंधी समस्याओं का हल मिलेगा. व्यापार उत्तम, बस जल्दबाजी से बचें. सेकंड थॉट पर जरूर ध्यान दें. यात्राओं में सजग रहें, छोटी-छोटी बातों में मनोबल कमजोर ना करें. रिश्तों को लेकर मायूस हो सकते हैं. भाग्य का साथ 69% है. आज भगवान शंकर का ध्यान करें और सफेद चंदन का तिलक लगाकर दिन की शुरुआत करें.

कर्क का राशिफल

आज कर्क राशि के स्वामी सप्तम और नक्षत्र स्वामी व्यय भाव से गोचर करेंगे, जो पूरी तरह से आपके कार्यक्षेत्र पर प्रभाव रखेगा. आज अत्यधिक इमोशनल होने से आप कुछ जगह कमजोर पड़ सकते हैं, जॉब मे मतभेद को लेकर सजक रहें. आज कोई विवाद आप पर भारी पड़ सकता है, हालांकि भाग्य का साथ 60% से ऊपर मिलेगा, पर जोखिम उठाने की प्रवृत्ति से आज बचें. जहां एक तरफ चीजों के खोने का डर है, वहीं पैतृक संपत्ति को लेकर आज काम बनते दिखेंगे. आज भगवान शंकर का ध्यान करके पीले चीजों का दान करने से अनुकूलता बढ़ेगी.

सिंह का राशिफल

सिंह राशि वालों को आज थोड़ा सा सजग रहने की अधिक आवश्यकता है. चंद्रमा का गोचर और नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके लिए कुछ समस्याएं बढ़ा सकता है, खासकर अपने मनोबल और व्यक्तित्व के प्रभाव को कम ना होने दें. कार्यक्षेत्र में कोई नया प्रयोग ना करें, जोखिम उठाने से बचें. हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे. भाग्य का साथ 55% से अधिक ही रहेगा, वहीं संतान पक्ष को लेकर समय उत्तम है. व्यापार में भी अनुकूलता और लाभ प्राप्त कर पाएंगे, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग भी बनते दिख रहे हैं. नयी जॉब के लिए प्रयास कर सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा सजक रहें. दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस बढ़ाने के लिए गलतफहमियों को ना आने दें. बातचीत करके सहज भाव रखें. दिन को अधिक सफल बनाने के लिए सूर्य देव को अर्घ्य दें, मां लक्ष्मी का ध्यान करके होली का तिलक लगा करके दिन की शुरुआत करें.

कन्या का राशिफल 

आज आपकी राशि स्वामी बुध का गोचर मीन राशि में आरंभ हो रहा है, कन्या बुद्ध की मूल त्रिकोण राशि में होने के कारण इस गोचर का प्रभाव आय के स्रोत और कार्यक्षेत्र पर सबसे अधिक पड़ेगा. व्यापार को लेकर अचानक कोई बदलाव या नई कार्य प्रणाली या नए ढंग से काम करने की प्रवृत्ति को आज नियंत्रित रखें. जॉब में भी किसी दबाव के तहत रहकर कार्य करना पड़ सकता है. तनाव से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हाँ, आज लंबे समय से कोई रुका काम या कोई निर्णय आपके हक में आ सकता है. भाग्य का साथ 66% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर मां के किसी भी मंत्र का जाप कर दिन की शुरुआत करें.

तुला का राशिफल

तुला राशि के लिए आज आपके कर्म भाव से चंद्रमा का गोचर हो रहा है. आज जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, कार्य भार की वजह से कुछ थकान और स्वास्थ्य पर प्रभाव होता दिखेगा. आज आप अपने कार्य करने के ढंग और प्रस्तुति पर विशेष ध्यान दें. जॉब और व्यापार दोनों में ही दोपहर के बाद से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. आज रिश्तों में आप बहुत अधिक उम्मीदें रखेंगे और नए संबंधों के लिए अनुकूलता भी मिलेगी. आज भाग्य का साथ 67% है. आज बड़े निवेश की जगह छोटे-छोटे निवेश लाभकारी रहेंगे. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक का राशिफल

आपके लिए आज चंद्रमा का गोचर आपके पराक्रम भाव से होने जा रहा है, जो चली आ रही परिस्थितियों में बदलाव और कार्यों की गति में तीव्रता लेगा. वाणी के संयमित प्रयोग पर आज विशेष ध्यान दें. आज लायबिलिटी बढ़ेगी, इसलिए बेवजह खर्च को नियंत्रित रखें. आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. जॉब में सहजता का अनुभव करेंगे. भाग्य का साथ 56% है. आज स्वास्थ्य को लेकर दिन कमजोर जा सकता है, विशेष ध्यान रखें. रिश्तों को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण रखें. आज हनुमान जी का पूजन करके हनुमान चालीसा का पाठ कर दिन की शुरुआत करें.

धनु का राशिफल

आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वितीय रहेगा, आर्थिक मामलों को लेकर सकारात्मक फल देगा. बृहस्पति की अनुकूलता से कार्यों में सफलता मिलेगी, मेहनत का फल मिलेगा. भाग का साथ 77% तक रहेगा. व्यापारिक गतिविधि तेज रहेगी, व्यापार के विस्तार के लिए उठाए गए कदम सार्थक रहेंगे. आज घूमने फिरने का माहौल रिश्तों को सहज करेगा, वहीं निवेश के लिए आज दिन उत्तम है, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भगवान विष्णु का पूजन करके दिन की शुरुआत करें और पीला चंदन माथे पर लगाकर ही घर से निकलें.

मकर का राशिफल

आज चंद्रमा का गोचर मकर की राशि से हो रहा है, वहीं नक्षत्र स्वामी पराक्रम भाव से गोचर करेंगे, जितना सुनियोजित ढंग से प्रेजेंटेशन पर ध्यान देते हुए कार्य करेंगे, उतनी ही सफलता और यश अर्जित करेंगे. अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर निभा पायेंगे, व्यापारिक विस्तार रहेगा, आज की गयी मेहनत आगे आने वाले दिनों के लिए विशेष योग कारक सिद्ध होगी, आज आपके लिए आपका आलस सबसे बड़ा विरोधी है, जिसकी वजह से कुछ अवसर छूट सकते हैं, विद्यार्थी वर्ग को अनुकूलता मिलेगी, पारिवारिक रिश्तों में मनभेद हो सकता है घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, भाग का साथ 67% भगवान विष्णु का पूजन कर पीला चंदन लगाकर घर से निकले

कुंभ का राशिफल

आपकी राशि के लिए नक्षत्र स्वामी का गोचर द्वितीय भाव से हो रहा है, जो आर्थिक क्षेत्र में आपके लिए उन्नति के द्वार खोलेगा, बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे, लंबी यात्राओं के योग भी बना रहे हैं. विद्यार्थी वर्ग और व्यापार के लिए विदेश संबंधी कार्यों में सहजता आएगी. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. बस आज अत्यधिक खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. भाग्य का साथ 59% है. शिव परिवार का पूजन कर, रोली का तिलक लगाकर घर से निकलें.

मीन का राशिफल

आज बुद्ध का गोचर आप ही की राशि में होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, आज अत्यधिक उत्तेजना और क्रोध बढ़ सकता है. अगर आपने इसको नियंत्रित कर लिया तो भाग्य का भरपूर साथ रहेगा. कार्य में आ रही अड़चन दूर होगी. विशेष रूप से आर्थिक पक्ष की उन्नति के लिए प्रयास सफल रहेंगे, विरोधी शांत होंगे. निश्चित ही कोई विवाद सुलझता नजर आएगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अनुकूल है. भाग्य का साथ 70% से ऊपर रहेगा, इसलिए निवेश और नई योजनाओं को लेकर कार्य कर सकते हैं. आज भगवान विष्णु का पूजन करें, मां लक्ष्मी को लाल पुष्प और रोली अर्पित करके दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed