राशिफल: आज मेष के विरोधी परास्त होंगे, वृश्चिक-मीन को नई जॉब, मकर की बढ़ेगी आय

राशिफल: आज मेष के विरोधी परास्त होंगे, वृश्चिक-मीन को नई जॉब, मकर की बढ़ेगी आय

Today Horoscope 10 April 2026: आज वैशाख कृष्ण अष्टमी तिथि, शिव योग, पूर्वाषाढा नक्षत्र, शुक्रवार व्रत है. आज के दिन मेष राशिवालों का प्रभाव बढ़ेगा, जिसकी वजह से आपके विरोधी परास्त होंगे. वहीं वृश्चिक और मीन राशिवालों को खुशखबरी मिलेगी. आपको नई जॉब मिल सकती है. मकर राशिवालों के आय के स्रोत बढ़ेंगे. आज कुंभ राशिवाले घर से कुछ मीठा खाकर निकलें, लाभ मिलेगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बता रही हैं आज का राशिफल और ज्योतिष उपाय.

मेष का राशिफल

मेष राशिवालों का दिन सकारात्मक रहेगा. मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आज नक्षत्र स्वामी आप ही की राशि मे विराजमान हैं, वहीं चन्द्रमा का गोचर आप के भाग्य स्थान से हो रहा है, जो शुभ संयोग बना रहा है. आज भाग्य का साथ 80% तक रहेगा. पूरी मेहनत और विवेक से जिस कार्य का प्रयास करेंगे, उसमें सफलता अर्जित कर सकते हैं. परिवर्तन के लिए भी अनुकूल समय है. दैनिक कार्यों में उत्साह रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, रिश्तों में सहजता आएगी. बेवजह किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बनने से बचें. संतान पक्ष का विशेष ध्यान रखें. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके “ॐ श्री हरि विष्णु नमः” मंत्र जप करके दिन की शुरुआत करें.

वृषभ का राशिफल

आज वृषभ का राशि स्वामी व नक्षत्र स्वामी का गोचर व्यय भाव में हो रहा है, इसलिए आर्थिक पक्ष का विशेष रूप से ध्यान रख कर कोई भी निर्णय लें. जल्दबाजी से बचें. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव कम रहेगा, जॉब में अनुकूलताएं मिलेंगी, पर लापरवाही महंगी पड़ सकती है. व्यापार संतोषजनक रहेगा, रिश्तों को लेकर आज सुखद अनुभव प्राप्त होंगे. घूमने का माहौल जीवन को सहजता देगा. भाग्य का साथ 60% से ऊपर है. आज मां दुर्गा का ध्यान करके “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का जप करके दिन की शुरुआत करें.

मिथुन का राशिफल

मिथुन की राशि में बृहस्पति देव अपने ही नक्षत्र में विराजमान हैं. वहीं चंद्रमा का गोचर सप्तम भाव से हो रहा है. आज के दिन का उपयोग अपने कार्य क्षमताओं को बढ़ाने में करें, लोगों से संपर्क बढ़ाएं. आज का दिन व्यक्तित्व में निखार देगा, सामाजिक तौर पर आप स्थापित होंगे. नए संबंध बनेंगे, सुखों में वृद्धि रहेगी. जॉब में अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ भी रहेगा. भाग्य का साथ 65% रहेगा. किसी बड़े निर्णय को लेने में बहुत सजगता रखें, जल्दबाजी से बचें. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें और गुड़ का दान करें.

कर्क का राशिफल

आज कर्क का नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके कर्म भाव में हो रहा है, वहीं चंद्रमा षष्टम विराजमान रहेंगे, इसलिए अपने कार्यों को लेकर उच्च मनोबल रखें. किसी भी कार्य को छोटा या बड़ा ना समझें. विरोधी आज सक्रिय रहेंगे, आपको मानसिक तनाव देने का प्रयास भी करेंगे. कुछ बातों को नजरअंदाज करके प्रयोगात्मक और रचनात्मक दृष्टि से कार्य करेंगे, तो लोगों की सरहाना भी प्राप्त होगी और सफल भी होंगे. जॉब के लिहाज से दिन थोड़ा कमजोर है, पर व्यापारिक दृष्टिकोण से अधिक सफल रहेगा. पारिवारिक रिश्ते सामान्य हैं. चिंता और तनाव स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दे सकता है. भाग्य का साथ 60% तक है. आज राम दरबार का ध्यान कर हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करें.

सिंह का राशिफल

आज सिंह वालों का दिन उत्तम रहेगा, पर दोपहर के बाद से व्यक्तिगत तनाव मिल सकता है. मान और सम्मान को लेकर भी सजग रहें, जोखिम उठाने से बचें. आज भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. संतान पक्ष के साथ अच्छा समय बिताएंगे. शिक्षा संबंधी कार्य भी बनेंगे. जॉब और व्यापार में सामान्य स्थितियां रहेंगी. आज सूर्य देव के दर्शन करके भगवान गणेश के मंत्र “ॐ गं गणपतए नमः” मंत्र का जप करक दिन की शुरुआत करें.

कन्या का राशिफल

आज कन्या वालों का दिन सामान्य रहेगा. नक्षत्र स्वामी का गोचर आपकी राशि से अष्टम होगा, वहीं चंद्रमा का गोचर सुख भाव से हो रहा है, कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में भी बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा को महत्व न दें. आज कार्यों में विलंब और अड़चनें मन को कुछ विचलित कर सकती हैं. वहीं व्यापार में उतार-चढ़ाव मिल सकता है. बड़े निवेश को लेकर या साझेदारी को लेकर आज निर्णय लेने से बचें. जॉब मे स्थितियां सामान्य रहेंगी. संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा. नए सम्बन्ध बन सकते हैं, सुखों में वृद्धि होगी और स्वाथ्य सामान्य रहेगा. आपके साथ भाग्य 57% है. आज भगवान शिव का ध्यान कर “ॐ नमः शिवय” मंत्र का जप करें और दिन की शुरुआत करें.

तुला का राशिफल

आज तुला राशि के स्वामी व नक्षत्र स्वामी का गोचर आपके सप्तम भाव से होने जा रहा है. जो पूर्णतया कार्यक्षेत्र को प्रभावित करेगा, व्यापारिक दृष्टिकोण व साझेदारी को लेकर आज सहजता बढ़ेगी. आपके कार्य बनेंगे, पर दोपहर के बाद लेनदेन मे सजगता रखें. गलत लोगों का प्रभाव परेशानी में डाल सकता है. मान और सम्मान का भी ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी. सही और गलत लोगों की पहचान करके सहभागिता का निश्चय करें. भाग्य का साथ 55% है. रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है, कोई नया संबंध बन सकता है. वैवाहिक प्रस्ताव भी आ सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

वृश्चिक का राशिफल

राशि स्वामी का गोचर आपकी राशि से पंचम होने जा रहा है, जो आपके मनोबल और प्रतिभा को बल प्रदान करेगा. आज का दिन आपके प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाएगा. आपके कार्य करने के ढंग मे नवीनता आएगी, खास कर दोपहर के बाद अधिक अनुकूलता प्राप्त होगी. जो लोग लंबे समय से जॉब बदलना चाहते हैं, उनके लिए प्रयास करने का दिन है. व्यापार को लेकर नए तरीकों का प्रयोग करेंगे, जो लाभ देंगे. रिश्तों के लिहाज से दिन कमजोर है, वहीं स्वास्थ्य का भी आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. खासकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें. आज भाग्य का साथ 65% है. हनुमान जी का ध्यान करके “ॐ हनुमतेय नमः “मंत्र का जप करें. रुके हुए कार्य बनेंगे, दिन बेहतर रहेगा.

धनु का राशिफल

चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि के साथ धनु की राशि से नक्षत्र स्वामी का गोचर पंचम रहेगा, जो आपके उत्साह में वृद्धि और जुझारू प्रवृत्ति को बढ़ाएगा, पर एकाधिकार प्राप्त करने की चाहत, कार्यक्षेत्र में आपसी मतभेद को बढ़ा सकता है. सकारात्मक दृष्टिकोण रखकर कार्य करें, आपकी योग्यता और कार्य क्षमताएं लोगों से छुप नहीं पाएंगे. आज यात्राओं के योग बनते दिख रहे हैं. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में सहभागिता रहेगी. रिश्तों के लिए स्थितियां अच्छी रहेंगी, जॉब और व्यापार दोनों ही सामान्य से बेहतर रहेंगे. भाग्य का साथ 62% है. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

मकर का राशिफल

आज मकर के आय के स्रोतों में वृद्धि होगी, यात्राओं के योग भी बन रहे हैं. व्यापार को लेकर उतार-चढ़ाव रहेगा, पर आर्थिक उन्नति को लेकर प्रयास सफल रहेंगे. बस आज लोन या किसी भी प्रकार वित्तीय मदद लेने को लेकर ध्यान दीजिये. छोटे निवेश कर सकते हैं, लाभ देंगे. भाग्य का साथ 55% रहेगा. स्वाथ्य को लेकर सजगता रखें, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

कुंभ का राशिफल

आपको आज अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है, पर सफलता भी सुनिश्चित रहेगी. व्यक्तिगत तौर पर लोगों की मदद कर आप अपने भाग्य को और प्रबल कर पाएंगे. आज भाग्य का साथ 57% तक रहेगा. आज निवेश और भूमि सम्बन्धी कामों को लेकर सकारात्मक परिणाम मिल सकते है. जॉब सामान्य रहेगा, वहीं व्यापार में लाभ की स्थितियां रहेंगी. साझेदारी और नए प्रयास कर सकते है. भगवान गणेश का ध्यान कर और कुछ मीठा खाकर घर से निकलें.

मीन का राशिफल

मीन राशि के लोगों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे. कोर्ट और कचहरी या वाद विवाद के मामलों में सहयोग प्राप्त होगा, वहीं नई जॉब या पदोउन्नति भी हो सकती है. भाग्य का साथ 71% तक रहेगा. अपनी बात को सहज सरल ढंग से कहें, ख़ास कर जॉब में. निश्चित मैनेजमेंट से तालमेल बढ़ेगा, व्यापार में कोई नयी आशा जाग्रत होगी, उस पर ध्यान दें. विद्यार्थी वर्ग मेहनत और एकाग्र भाव से अपने लक्ष्य को पाने के प्रयास करें. रिश्तों के लिए दिन सामान्य है, स्वाथ्य उत्तम रहेगा. आज भगवान शिव का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed