मौत से पहले कर्म सुधारें, तभी मिलेगा मोक्ष, समझिए जीवन में ही क्यों ज़रूरी है आत्मा की तैयारी, क्या है गरुड़ पुराण का संदेश?
क्या है मोक्ष और क्यों है ज़रूरी?
मोक्ष का मतलब होता है आत्मा का आज़ाद हो जाना – फिर जन्म-मरण के चक्र में न फंसना, ये कोई डराने वाली चीज़ नहीं है, बल्कि एक ऐसी स्थिति है जहां आत्मा पूरी तरह शांत, सुखी और संतुलित हो जाती है. जब इंसान अपने कर्मों, सोच और व्यवहार को बेहतर करता है, तो वो धीरे-धीरे उस दिशा में बढ़ता है.
गरुड़ पुराण में साफ तौर पर कहा गया है कि इंसान को चाहिए कि वो जीवन रहते अपने कर्मों का शुद्धिकरण कर ले. मतलब ये कि गलतियों को सुधारे, लोगों से माफ़ी मांगे, सेवा करे, और अपनी सोच में बदलाव लाए.
श्लोक 11 कहता है –
“मनुष्य को मृत्यु से पहले ही अपने कर्मों को सुधार लेना चाहिए, क्योंकि मृत्यु के बाद कुछ भी किया नहीं जा सकता हैं.”
मोक्ष की ओर जाने वाले 5 आसान रास्ते
2. सेवा भाव रखना: बिना स्वार्थ के किसी की मदद करना सबसे बड़ी पूजा मानी गई है.
3. ध्यान और भक्ति करना: रोज़ कुछ वक़्त खुद को ईश्वर से जोड़ना आत्मा को मज़बूत करता है.
4. क्षमा करना और विनम्र रहना: दूसरों को माफ़ करने से पहले खुद को शांति मिलती है.
5. सकारात्मक सोच और संतोष: कम में खुश रहना और लालच से दूर रहना भी मोक्ष की दिशा है.
क्या सिर्फ मंदिर जाना काफी है?
नहीं मोक्ष सिर्फ पूजा-पाठ से नहीं मिलता हैं. असल पूजा तो व्यवहार में होती है – आप कैसा सोचते हैं, दूसरों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, और किस नीयत से काम करते हैं. मंदिर जाना ज़रूरी है, लेकिन अगर दिल साफ़ नहीं है, तो वो सिर्फ एक रस्म बनकर रह जाता है.


