मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? धारण करें ये 2 चमत्कारी ब्रेसलेट, धन का होगा वास

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता? धारण करें ये 2 चमत्कारी ब्रेसलेट, धन का होगा वास

Last Updated:

Astro Tips: कई बार जीवन में ऐसा होता है कि इंसान कड़ी मेहनत करता है, लेकिन उसे वैसा फल नहीं मिलता. पूरी ईमानदारी से काम करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिलती, तो मन हताश और निराश हो जाता है. अगर आप भी ऐसी ही परिस्थिति से गुजर रहे हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में इसका बेहद सटीक समाधान बताया गया है. रांची के जाने-माने ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे के अनुसार, ग्रहों की दशा और दिशा हमारे जीवन के हर पहलू को नियंत्रित करती है. अगर हम इन्हें सही कर लें, तो जीवन में आने वाली छोटी-मोटी रुकावटें खुद-ब-खुद दूर हो जाती हैं.

ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे बताते हैं कि यदि आप हाथ में यूनिवर्स ब्रेसलेट पहनते हैं, तो कार्यों में आने वाली बाधाएं आसानी से समाप्त हो जाती हैं. दरअसल, यह ब्रेसलेट हमारे शरीर के सभी सात चक्रों को संतुलित करने का काम करता है. इसमें शरीर की ऊर्जा के अनुसार अलग-अलग रंगों के रत्न लगे होते हैं, जैसे शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए नीलम और ऊर्जा के लिए रेड स्टोन.

हालांकि, इस जादुई ब्रेसलेट का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे हर दिन चार्ज करना पड़ता है. इसे चार्ज करने की विधि बेहद सरल है और इसे आपको खुद अपने हाथों से करना होगा. रोज सुबह इस ब्रेसलेट को अपने हाथ में लें और बेहद सकारात्मक व पवित्र भाव से कहें “आज मेरा दिन मंगलमय हो, मैं जो भी काम करूं उसमें मुझे सफलता मिले.” इसके बाद ईश्वर को धन्यवाद देते हुए इसे धारण कर लें.

ज्योतिषाचार्य ने एक और विशेष ब्रेसलेट के बारे में बताया, जिसका नाम पायरेट ब्रेसलेट है. यह ब्रेसलेट मुख्य रूप से धन और समृद्धि को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी या दरिद्रता से जूझ रहा है, बार-बार धन की हानि हो रही हो, कमाया हुआ पैसा हाथ में नहीं टिकता या मेहनत के अनुसार आमदनी नहीं हो रही है, तो उसके लिए यह ब्रेसलेट किसी रामबाण से कम नहीं है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्सपर्ट के अनुसार, बेहतर और चमत्कारी परिणामों के लिए आप इन दोनों ब्रेसलेट्स को एक साथ पहन सकते हैं. यह जुगलबंदी जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है. लेकिन इन्हें पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. सबसे जरूरी बात यह है कि ब्रेसलेट को गंदा न होने दें और इसे पहनते समय अपने विचारों को पूरी तरह शुद्ध रखें.

ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे का कहना है कि दुनिया की कोई भी दिव्य शक्ति या रत्न तभी काम करता है, जब आपका भीतर का भाव सही हो. अगर आप मन में नकारात्मकता रखेंगे या दूसरों के प्रति गलत सोचेंगे, तो कोई भी ब्रेसलेट या मंत्र काम नहीं करेगा. इसलिए आंतरिक पवित्रता बनाए रखना अनिवार्य है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed