मेष राशि वालों का कैसा रहेगा शनिवार? प्रेमिका से तकरार का खतरा, जानें उपाय
Last Updated:
मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. सुझाव के तौर पर योग और प्रणायाम करें. मन शांत रहेगा. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ हल्की तकरार हो सकती है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव होगा. बातचीत में संयम रखें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.09 से 12.55 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 9.36 से 11.04 तक होगा. दिशाशूल पूर्व दिशा में है.
मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी. पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. आय से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में उतार-चढ़ा हो सकता है. वाणी पर संयम रखें. समझदारी के साथ काम लें. प्यार और रिश्तो में भी तकरार की संभावना है. संवाद में मिठास बनाए रखें. आवेग में कुछ भी कहने से बचें. उपाय के तौर पर हनुमान जी की आराधना करें. दिन अच्छा रहेगा.
ये रहा सुझाव
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज सेहत सामान्य रहेगी. पेट या पाचन से संबंधित समस्या हो सकती है. थकान या मानसिक तनाव परेशान कर सकता है. पानी अधिक पिएं और हल्का भोजन लें. सुझाव के तौर पर योग और प्रणायाम करें. मन शांत रहेगा. प्यार और रिश्तों में पार्टनर के साथ हल्की तकरार हो सकती है. प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार और चढ़ाव होने की उम्मीद है. बातचीत में संयम रखें. गुस्से में कुछ भी बोलने से बचें. परिवार में किसी सदस्य के सेहत की चिंता हो सकती है. घर में बुजुर्गों का सम्मान करें. परिवार में शांति बनाए रखें.
कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ सकता है. निवेश सोच-समझकर करें. पुराने धन के प्राप्ति की संभावना बन सकती है. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव बन सकता है. किसी भी विवाद से बचें. वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें. आज काम करने का दिन है. ज्यादा से ज्यादा देर तक काम करें. निर्णय सोच-समझकर लें. गुप्त योजनाओं पर काम करने की जरूरत है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


