मेष राशि के लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा आज का दिन, रहें सावधान, करें यह उपाय

मेष राशि के लोगों के लिए परेशानियों से भरा रहेगा आज का दिन, रहें सावधान, करें यह उपाय

अयोध्या: व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ही व्यक्ति की कुंडली ग्रह नक्षत्र की स्थिति का पता लगाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि चक्र के 12 राशि और 9 ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है. राशि चक्र की 12 राशि में पहली राशि मेष राशि होती है. ऐसी स्थिति में आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आज का दिन मेष राशि के लिए कैसा रहने वाला है. तो चलिए विस्तार से समझते हैं.

अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज 17 दिसंबर है और आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी परेशानी वाला होगा. आज के दिन मेष राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है. वाणी पर संयम रखें. आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा नहीं रहने वाला है.

आज के दिन मेष राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात के लिए झूठा साबित किया भी जा सकता है. बिजनेस  ग्रोथ करने में थोड़ी कमी आएगी. कोई सरकारी टेंडर आपको मिल सकता है, लेकिन धन संबंधित काम को लेकर बड़ों से आज्ञा लेने के बाद ही कार्य करें.

लव लाइफ की अगर बात करें तो मेष राशि के जातकों का मन उदास रहेगा. प्रेम की  मुलाकात उस तरह से नहीं हो पाएगी, जिस तरह से आपने इसके बारे में सोचा होगा. रिश्तों में थोड़ा समय देना पड़ेगा. साथ ही कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं इस बात को साबित करेंगी कि दोनों तरफ से लड़ाई झगड़ा हो सकता है. सावधान रहने की जरूरत है.

मेष राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से चल रही परेशानियों पर विराम लगेगा. साथ ही हनुमान जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी.

Tags: Hindi news, Local18, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

30 साल बाद बन रहा शश पंच महापुरुष राजयोग, शनि करेंगे इन 3 राशि के जातकों को मालामाल, खुशियों से भर देंगे झोली!

Next post

Scorpion Horoscope : मित्र की वजह से लंबे समय से रुका हुआ काम हो सकता है पूरा…भूलकर भी न करें यह काम

You May Have Missed