मेष राशि के रिश्तों में बढ़ेगी खटास, इस चूक से आज छाई रहेगी मनहूसियत
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 29 March 2026 : मेष राशि की आज 29 मार्च, दिन रविवार को आर्थिक स्थिति असामान्य रहेगी. खर्च बढ़ेगा. अनावश्यक कर्ज लेने से बचें. सोच समझकर पैसे खर्च करें. मेहनत से धनलाभ होने के योग हैं. नौकरी और करियर में दबाव बढ़ेगा. उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत और माष चैत्र है. तिथि एकादशी और नक्षत्र अश्लेषा है. आज मेष राशि में चंद्रमा 7वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव रोग, शत्रु और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 29 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज खर्चीला हो सकता है. पैसे पर नियंत्रण रखें. अनावश्यक खर्च से बचें. नौकरी और करियर में काम का दबाव आ सकता है. हालांकि बॉस से प्रशंसा और पुरस्कार मिल सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. दबाव कम लें. मानसिक तनाव कम लें. प्यार और रिश्तों में खटास बढ़ेगी. कुछ भी कहने से बचें. वाणी पर विशेष ध्यान दें. भगवान हनुमान की आराधना करें. लाभ होगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ऋतु बसंत है. माष चैत्र है. तिथि एकादशी, नक्षत्र अश्लेषा, पक्ष शुक्ल और योग घृति है. सूर्योदय 6.15 पर और सूर्यास्त 6.37 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.01 से 12.51 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 5.04 से 6.37 तक रहेगा. इसमें कोई भी काम कुछ समय के टाल दें. दिशाशूल पश्चिम में है. मेष राशि में चंद्रमा 7वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव रोग, शत्रु व प्रतिस्पर्धा वाला भाव है, इससे जुड़े कामों में लाभ होगा. मंगल आपको ऊर्जा व उत्साह देंगे. काम में मन लगा रहेगा. आज का दिन मेहनत व संघर्ष वाला रहेगा. हालांकि, जीत मिलेगी.
ये काम जरूरी
बिल्कुल न करें ये काम
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आपकी आर्थिक स्थिति असामान्य रहेगी. खर्च बढ़ने से बचत प्रभावित होगी. अनावश्यक कर्ज लेने से बचें. सोच समझकर पैसे खर्च करें. मेहनत से धनलाभ होने की संभावना है. व्यवसाय में नई रणनीति से काम करने से लाभ मिलेगा. नौकरी व करियर में कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ेगा. हालांकि, उच्चाधिकारियों से सहयोग व लाभ मिलने की संभावना है. मेहनत व लग्न से काम करने पर सफलता मिलेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


