मूलांक 4 वालों पर भरोसा करना क्यों होता है मुश्किल? चलते हैं सीधे, अचानक बीच में मार देते हैं गच्चा

मूलांक 4 वालों पर भरोसा करना क्यों होता है मुश्किल? चलते हैं सीधे, अचानक बीच में मार देते हैं गच्चा

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 यानि नंबर 4 को आप ध्यान से देखेंगे तो वह एक सीधी लाइन से चलता है और आगे जाकर अचानक से मुड़ जाता है, फिर कुछ दूर चलता है और फिर अचानक बीच से मुड़ जाता है. आगे जाकर फिर खुद को ही काट देता है. अंक 4 को ध्यान से देखने पर आपको मूलांक 4 वालों के बारे में कुछ खास बातें पता चलती हैं. इनकी बुद्धि स्थिर नहीं होती है. इन पर लोगों को भरोसा करना मुश्किल होता है.

मूलांक 4 पर भरोसा करना क्यों है मुश्किल

1. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है. राहु रहस्यमयी स्वभाव का होता है. यह कई बार अप्रत्याशित काम करता है, अचानक अपने कामों से दूसरों के चौंका देता है. इस वजह से लोगों का इन पर भरोसा करना मुश्किल होता है.

2. मूलांक 4 वाले जातक विपरीत परिस्थितियों में भी सोचने समझने की सही क्षमता रखते हैं. हालांकि कई बार ये किसी एक प्लान पर चलेंगे और अचानक से दूसरी दिशा में मुड़ जाएंगे. अचानक इनका विचार बदल जाएगा. सोचने और समझने का तरीका कुछ ज्यादा ही तेज होता है.

3. मूलांक 4 वालों के अचानक लिए गए निर्णय दूसरों को असहज महसूस कराते हैं. इस वजह से ये लोगों का विश्वास जीतने में पीछे रह सकते हैं.

4. इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रहस्यों से भरा होता है. ये लोग अपने जीवन से जुड़ी बातों को दूसरों को नहीं बताते हैं. कुछ बातों को छिपाकर रखते हैं, इस वजह से भी लोगों को इन पर कम विश्वास होता है.

5. ज्योतिष शास्त्र में राहु को धोखा, भ्रम से जोड़कर देखा जाता है. इस वजह से लोगों को मूलांक 4 वालों पर कम भरोसा होता है.

7. मूलांक 4 वालों का विद्रोही स्वभाव भी काफी लोगों को पसंद नहीं आता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

You May Have Missed