मूलांक 3 वाले नहीं लेते एहसान, राजा की तरह जीते हैं जिंदगी, काम के प्रति होते हैं जिद्दी
Last Updated:
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 3 के लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल होती है. यह नौकरी में उच्च पद तक पहुंचाते हैं. हालांकि, शुरुआत में इनका जीवन गरीबी में बीतता है लेकिन, एक उम्र के बाद यह काफी अमीर होते जाते हैं. राजा की तरह जीवन जीते हैं. इसके साथ ही तीन मूलांक के लोग काफी खर्चीले प्रवृत्ति के भी होते हैं. इनके हाथ में…
किसी का एहसान लेना नहीं पसंद, इस मूलांक के जातक
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: अंक ज्योतिष के जानकार पंडित दयानाथ मिश्र के अनुसार मूलांक के जरिये किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व, भविष्य और स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है. ज्योतिष गणना के मुताबिक, हर इंसान के जीवन में होने वाली कई घटनाओं को अंक ज्योतिष के जरिए गणना मूलांक से पता किया जा सकता है. ज्योतिष गणना के मुताबिक हर व्यक्ति का जन्म तारीख और मूलांक अलग-अलग होता है. ऐसे में मूलांक के जरिये व्यक्ति के आर्थिक स्थिति, कैरियर, सेहत और वैवाहिक जीवन सहित तमाम चीजों के बारे में आंकलन किया जा सकता है. आज हम बात करेंगे मूलांक 3 के लोगों के बारे में. तो चलिए अंक ज्योतिष के जानकार दयानाथ मिश्र से मूलांक 3 वाले लोगों से जुड़ी अधिक जानकारी लेते हैं.
पहले तो जान लेतें हैं कि मूलांक 3 वाले लोग कौन हैं. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक तीन होता है. मूलांक 3 का संबंध गुरु यानी बृहस्पति से होता है. इस मूलांक के लोगों पर गुरु का खास प्रभाव रहता है और गुरु मेहरबान होते हैं. इस दिन जन्मे लोगों का स्वभाव विशेष होता है. यह लोग किसी का एहसान नहीं लेते साथ ही साथ एक समय के बाद राजा की तरह जीवन जीते हैं.
गुरु रहते मेहरबान, बुद्धि से भरा रहता दिमाग
मूलांक 3 का संबंध सीधा गुरु से होता है यानी बृहस्पति देव गुरु मेहरबान होते हैं. इस मूलांक के लोगों पर गुरु का खास प्रभाव होता है. गुरु के ग्रह के प्रभाव से यह लोग बहुत बुद्धिमान तेज और चालाक होते हैं. ऐसे लोगों के द्वारा कही गई बात को कोई भी जल्दी आसानी से टाल नहीं सकता.
मूलांक 3 वाले लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं. इस मूलांक के लोग किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते. इस मूलांक के लोग अपने जीवन में किसी का बेवजह दखल पसंद नहीं करते और ना ही किसी का एहसान लेने का प्रयास करते हैं. इस मूलांक के लोग काफी साहसी और संघर्षील होते हैं. मेहनती होते हैं. यह लोग किसी भी काम को तब तक नहीं छोड़ते जब तक वह काम पूरा ना हो जाये. यह जल्दी हार नहीं मानते हैं. यह लोग अति महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ विचारक भी होते हैं.
अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 3 के लोग जिस क्षेत्र में काम करते हैं उसमें उन्हें बड़ी कामयाबी हासिल होती है. यह नौकरी में उच्च पद तक पहुंचाते हैं. हालांकि, शुरुआत में इनका जीवन गरीबी में बीतता है लेकिन, एक उम्र के बाद यह काफी अमीर होते जाते हैं. राजा की तरह जीवन जीते हैं. इसके साथ ही तीन मूलांक के लोग काफी खर्चीले प्रवृत्ति के भी होते हैं. इनके हाथ में पैसा मुश्किल से टिकता है इसी कारण से इन्हें कई बार आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है.
जिन लोगों का मूलांक 3 होता है उनके लिए किसी भी महीने का मंगलवार गुरुवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ साबित होता है. बात करें मूलांक 3 के लकी कलर की तो उनके लिए पीला और केसरिया रंग का कलर लकी होता है. इस मूलांक वालों के लोगों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ बजरंगबली की पूजा आराधना जरूर करनी चाहिए.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


