मूलांक 1 वाले चाहते हैं करियर-व्यापार में सफलता तो कर लें ये छोटा सा बदलाव, चमक जाएगी किस्मत
Last Updated:
Mulank 1 Personality: एक नंबर का असर हमारे दिल और हड्डियों पर होता है. साथ ही, यह शिक्षा, आंखों की रोशनी, आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व को भी दर्शाता है. अगर ये समय की पाबंदी, अनुशासन और धैर्य को अपनाते …और पढ़ें
मूलांक 1 वालों का स्वभाव
हाइलाइट्स
- मूलांक 1 वाले लोग जन्मजात लीडर होते हैं.
- करियर में लीडरशिप वाले क्षेत्र इनके लिए बेहतर हैं.
- सफलता के लिए अनुशासन और समय की पाबंदी जरूरी है.
Mulank 1 Personality: जिनका जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है. एक नंबर का संबंध सूर्य से होता है. जैसे सूर्य पूरी सृष्टि को रोशनी और ऊर्जा देता है, वैसे ही मूलांक 1 वाले लोग समाज में एक प्रेरणा बनते हैं. ये लोग जन्मजात लीडर होते हैं, जिनके अंदर आत्मविश्वास, नेतृत्व करने की क्षमता और दूसरों को मार्गदर्शन देने का गुण होता है. ये लोग अपने जीवन में कुछ अलग और बड़ा करने का सपना देखते हैं और अपने दम पर सफलता हासिल करते हैं. इन्हें दूसरों के अधीन काम करना पसंद नहीं होता, इसलिए ये हमेशा अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए संघर्ष करते हैं.
इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है, जिसके कारण लोग इनसे जल्दी प्रभावित हो जाते हैं. हालांकि, कई बार इनका अहंकार और गुस्सा इनके रिश्तों में समस्याएं पैदा कर सकता है, लेकिन जब ये आत्मअनुशासन अपनाते हैं, तो हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं. अगर हम इसकी विशेषताओं की बात करें, तो यह पिता, राजा और आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है. यह सरकार और प्रशासन का भी प्रतीक है. मूलांक 1 के बारे में विस्तार से बता रहे भोपाल स्थित न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर.
ये भी पढ़ें- Namank, Mulank and Bhagyank: एक क्लिक में खुद से निकालें अपना नामांक, मूलांक और भाग्यांक, छोटे से चेंज से बदलें भाग्य
करियर में कौन सा क्षेत्र रहेगा बेहतर?
मूलांक 1 वालों के लिए करियर के ऐसे विकल्प सबसे बेहतर होते हैं, जहां इन्हें लीडरशिप करने का अवसर मिले. ये लोग अपने दम पर कोई भी काम करने में सक्षम होते हैं. इन्हें किसी के आदेश पर काम करना पसंद नहीं होता. इसलिए सरकारी नौकरी में उच्च पद, राजनीति, बिजनेस, प्रशासनिक सेवाएं और सेना जैसे क्षेत्र इनके लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं.
मूलांक 1 के लकी नंबर, रंग और दिन
लकी नंबर: 1, 2, 7
लकी रंग: केसरिया (गहरा नारंगी) होता है.
लकी दिन: रविवार और सोमवार
लकी साल: 10वां, 19वां, 28वां, 37वां, 46वां, 55वां और 64वां
ये चीजें जरूर करें
- सुबह जल्दी उठें और सूर्य को जल अर्पित करें.
- दिन में आराम न करें.
- सूर्यास्त के आसपास भोजन करें.
- ताजे फल और सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें.
- रात को जल्दी सोएं.
सामाजिक जीवन में
एक नंबर से जुड़े लोग सामाजिक मेल-जोल को बहुत महत्व देते हैं. हालांकि, शादी और बच्चों के मामले में कभी-कभी अस्थिरता या कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लेकिन संतान जीवन में बड़ी सफलता हासिल करती है. छोटे भाई या समाज में जो जूनियर होते हैं, उनसे अच्छा समर्थन मिलता है.
ये भी पढ़ें- Numerology: बार-बार रिलेशनशिप में आ रही है बेक्रअप की नौबत? कहीं आपका पार्टनर इस मूलांक का तो नहीं !
धार्मिक दृष्टिकोण से
एक नंबर वालों का भगवान शिव के प्रति विशेष लगाव होता है. सूर्य की ऊर्जा को धारण कर भगवान श्रीराम ने अवतार लिया था. अगर कभी एक नंबर का संतुलन बिगड़ जाए, तो सूर्य, श्रीराम और भगवान शिव की पूजा करना बहुत फायदेमंद होता है.
जन्म तिथि
1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग एक नंबर से जुड़े होते हैं. इनमें 19 तारीख वाले सबसे मजबूत होते हैं, जबकि 28 तारीख वाले अपने अंदर की प्रतिभा को सही समय पर बाहर नहीं ला पाते, जिससे मौके गंवा देते हैं.
किस मूलांक के साथ पार्टनरशिप अच्छी है?
मूलांक 1 वालों के लिए मूलांक 2 (चंद्रमा), मूलांक 4 (राहु) और मूलांक 7 (केतु) के लोग सबसे अधिक अनुकूल माने जाते हैं. इन मूलांकों के लोग इनके साथ दोस्ती, बिजनेस पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.
सफलता के रहस्य
मूलांक 1 वाले लोगों को अगर जीवन में सफलता पानी है तो सबसे पहले उन्हें अपने गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा. सूर्य की तरह समय की पाबंदी और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाना होगा. अगर ये लोग समय का सही उपयोग करते हैं, तो इन्हें सफलता से कोई नहीं रोक सकता.
सफलता के लिए कुछ टिप्स
- समय की पाबंदी रखें.
- अनुशासन और मेहनत को अपनाएं.
- अपने परिवार और पार्टनर के साथ नरमी से पेश आएं.
- अपने खुद का बिजनेस शुरू करें.
March 15, 2025, 16:43 IST
मूलांक 1 वाले चाहते हैं करियर-व्यापार में सफलता तो कर लें ये छोटा सा बदलाव


