मुंबई में कबूतरों पर विवाद, लेकिन जानिए क्यों पक्षियों को दाना डालना माना जाता है सौभाग्यशाली, माना जाता है किस्मत बदलने वाला उपाय!

मुंबई में कबूतरों पर विवाद, लेकिन जानिए क्यों पक्षियों को दाना डालना माना जाता है सौभाग्यशाली, माना जाता है किस्मत बदलने वाला उपाय!

Feeding Birds : हाल ही में मुंबई में कबूतरों को लेकर एक चर्चा ने लोगों का ध्यान खींचा है. कई इलाकों में शिकायतें आईं कि कबूतरों की वजह से गंदगी बढ़ रही है, और यह सेहत के लिए खतरा बन सकता है. दूसरी ओर, बहुत से लोग मानते हैं कि पक्षियों को दाना-पानी देना एक पुण्य का काम है, और इससे न केवल वातावरण में संतुलन बना रहता है बल्कि जीवन में सुख-शांति भी आती है. असल में, यह सिर्फ धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और भावनात्मक पहलू भी जुड़े हुए हैं. जब आप रोज़ पक्षियों को दाना-पानी देते हैं, तो इसका असर न सिर्फ आपके आसपास के वातावरण पर होता है, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

पक्षियों को दाना डालने से क्या होते हैं फायदे?
1. ग्रहों की स्थिति होती है अनुकूल
अगर किसी की कुंडली में धन का स्वामी मंगल है, तो लाल मसूर को पक्षियों के लिए छत पर रखना शुभ माना जाता है. इससे ग्रह का प्रभाव संतुलित होता है और मानसिक तनाव कम होता है.

3. चंद्र से जुड़ा मानसिक संतुलन
चंद्रमा मन का प्रतीक होता है. अगर किसी की कुंडली में चंद्र प्रभावशाली है, तो पक्षियों को चावल डालने से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

4. विज्ञान भी करता है समर्थन
विज्ञान के अनुसार, जब हम रोज़ किसी जीव को खाना या पानी देते हैं, तो इससे हमारे मस्तिष्क में खुशी के हार्मोन सक्रिय होते हैं. इससे तनाव कम होता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है.

यह भी पढ़ें – इन 6 शुभ बातों को अपनाएं और देखें कैसे आपके घर में आती है पॉजिटिव एनर्जी और हर काम में सफलता

सामाजिक और भावनात्मक पहलू
हाल ही में एक वीडियो में साईं प्रवीन शर्मा ने कहा कि पक्षियों को दाना डालना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि जीवन को समझने का तरीका है. जब आप एक छोटे से जीव के लिए अनाज या पानी रखते हैं, तो आप अपने भीतर करुणा और सह-अस्तित्व की भावना विकसित करते हैं. यह एक छोटा सा कार्य दिखता है, पर इसके असर बहुत गहरे होते हैं. यह आदत हमें सिखाती है कि हर जीव, चाहे वह बड़ा हो या छोटा, हमारे जीवन का हिस्सा है. कबूतर, चिड़िया या कोई भी पक्षी – ये सब हमें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर देते हैं.

Source link

Previous post

सुबह 3-4 बजे टूट जा रही नींद… प्रकृति का बड़ा संकेत! क्या आपको पता है क्या करना है? तुरंत करें ये काम

Next post

1, 2 या 3 नहीं… गायत्री मंत्र के जाप से होंगे सैकड़ों लाभ! घर दूर होगी निगेटिविटी, धन-लाभ के भी बनेंगे योग

You May Have Missed