मीन राशि में 30 महीने रहेंगे शनिदेव, बदलेगी इन राशियों की किस्मत! ये उपाय दिलाएंगे हर परेशानी से मुक्ति

Last Updated:

Shani Gochar 2025: शनि का मीन राशि में गोचर हर राशि के लिए अलग-अलग प्रभाव डालेगा. यह गोचर जीवन में अनुशासन, धैर्य और कर्म प्रधानता को बढ़ाएगा. आध्यात्मिक रूप से यह समय बहुत ही शुभ रहेगा, लेकिन इसके लिए नियमित र…और पढ़ें

मीन राशि में 30 महीने रहेंगे शनिदेव

हाइलाइट्स

  • 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेगा.
  • शनि का गोचर 30 महीने तक मीन राशि में रहेगा.
  • शनि का गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा.

Shani Gochar 2025: 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जो बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि शनि 30 साल बाद मीन राशि में आ रहे हैं और यहां अगले 30 महीने तक रहने वाले हैं. शनि का यह गोचर सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा, क्योंकि शनि हर राशि में ढाई साल तक रहते हैं. मीन राशि भावनाओं और मोक्ष की राशि मानी जाती है, इसलिए जब शनि की ऊर्जा इस राशि में प्रवेश करेगी, तो यह अद्भुत परिणाम देगी और हर राशि के लिए नए बदलाव लेकर आएगी. इसका दूसरी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नहीं जा पा रहे हैं कैंची धाम? घर बैठे नीम करौली बाबा के पास लगाएं अर्जी, हर मनोकामना होगी पूरी!

मीन राशि में शनि का प्रभाव
मीन राशि को मोक्ष और अध्यात्म की राशि कहा जाता है. यह राशि भावनाओं और कल्पनाओं की भी प्रतीक मानी जाती है. जब शनि जैसे कर्म प्रधान ग्रह की ऊर्जा मीन राशि में प्रवेश करेगी, तो यह गहराई से आत्म-विश्लेषण, आध्यात्मिक उन्नति और जीवन में स्थिरता लाएगी. हालांकि, शनि का स्वभाव धीमा और अनुशासनप्रिय होता है, इसलिए यह गोचर लोगों को धैर्य, परिश्रम और संयम का पाठ पढ़ाएगा.

12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि: शनि का गोचर आपकी राशि के बारहवें भाव में होगा. यह समय खर्चों में वृद्धि, मानसिक तनाव और आध्यात्मिक साधना के लिए उपयुक्त रहेगा. हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा.

वृषभ राशि: शनि आपकी आय और इच्छा पूर्ति के भाव में रहेगा. इस दौरान मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे. शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाना शुभ होगा.

मिथुन राशि: शनि का गोचर आपके कर्म भाव में होगा. करियर में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से सफलता मिलेगी. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना फायदेमंद होगा.

कर्क राशि: भाग्य भाव में शनि का गोचर आपके लिए नई संभावनाएं लाएगा. विदेश यात्रा और शिक्षा में सफलता मिलेगी. पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना शुभ रहेगा.

सिंह राशि: शनि का गोचर अष्टम भाव में होगा, जो स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याएं ला सकता है. बजरंग बाण का पाठ करना लाभदायक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Numerology: दूसरों पर जल्दी विश्वास करने की वजह से इस मूलांक की लड़कियों को मिलता है प्यार में धोखा!

कन्या राशि: शनि का गोचर सप्तम भाव में होगा, जो विवाह और साझेदारी में देरी कर सकता है. शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ होगा.

तुला राशि: शनि का गोचर आपके छठे भाव में रहेगा, जो दुश्मनों पर विजय दिलाएगा और स्वास्थ्य में सुधार लाएगा. हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि: शनि आपके पंचम भाव में रहेगा, जो संतान सुख और प्रेम संबंधों में देरी लाएगा. सुंदरकांड का पाठ करना फायदेमंद होगा.

धनु राशि: चतुर्थ भाव में शनि का गोचर पारिवारिक जीवन में तनाव ला सकता है. मां दुर्गा की उपासना करें.

मकर राशि: शनि का गोचर तृतीय भाव में होगा, जो साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. शनिदेव के मंत्र का जाप करें.

कुंभ राशि: शनि आपके धन भाव में रहेगा, जो आर्थिक मामलों में स्थिरता लाएगा. शनिवार को तिल के तेल का दीपक जलाएं.

मीन राशि: शनि आपकी राशि में रहेगा, जो आत्म-चिंतन, आध्यात्मिक उन्नति और सफलता दिलाएगा. हनुमान जी की पूजा करें.

homeastro

मीन राशि में 30 महीने रहेंगे शनिदेव, बदलेगी इन राशियों की किस्मत!

Source link

You May Have Missed