मिथुन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, आज घर पर खुशियां लेकर आएगा मेहमान

मिथुन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, आज घर पर खुशियां लेकर आएगा मेहमान

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों ने भविष्य को लेकर अपने कार्यक्षेत्र, नौकरी आदि में जो मेहनत की है, आज (शनिवार) उसका फल मिलेगा. आप जो भी कार्य करते हैं, चाहें कारोबार हो या नौकरी, उनमें नई उपलब्धि के योग ह…और पढ़ें

X

मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा.

हरिद्वार. मिथुन राशि के जातकों के लिए 8 मार्च यानी शनिवार का दिन काफी अच्छा रहेगा. आज सुबह से ही भविष्य को लेकर अच्छे संकेत मिलेंगे. आपने अपने कार्यक्षेत्र, पढ़ाई, नौकरी आदि को लेकर जो मेहनत की है, उसका आज आपको फल मिलेगा या फिर इसके संबंधित कोई अच्छे संकेत आज जरूर मिलेंगे. वैवाहिक संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा. आज घर पर कोई मेहमान आ सकता है या फिर संतान संबंधी आज आपको अच्छी सूचना प्राप्त होगी. नवविवाहित जोड़ों को संतान संबंधी शुभ संकेत आज मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर आज स्थिति थोड़ी असामान्य रहेगी. करियर को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि वैवाहिक संबंधों को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा. आज घर पर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. संतान संबंधी आज अच्छी सूचना के संकेत मिलेंगे. नवविवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति की सूचना मिलने के योग हैं. प्रेम संबंधों को लेकर आज स्थिति थोड़ी मुश्किल भरी रहेगी. आज आपके अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ अनावश्यक रूप से वाद-विवाद होने की संभावना है. कोशिश करें कि आज पार्टनर के साथ कम से कम बात करें.

करियर राशिफल: उन्होंने आगे कहा कि करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. आज कोई खास उपलब्धि के योग तो नहीं है लेकिन जो जातक ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहे हैं, उनके द्वारा आज अप्लाई करने पर इंटरव्यू के लिए समय निर्धारित होने या इस संबंध में कोई शुभ संकेत प्राप्त होंगे. मिथुन राशि के जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज करियर संबंधी अच्छी सूचना प्राप्त होगी. सरकारी नौकरी और अन्य एग्जाम की तैयारी करने वाले युवाओं को सुनहरे भविष्य से संबंधित आज कोई खास उपलब्धि के संकेत मिलेंगे.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि कार्यक्षेत्र को लेकर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सुनहरे भविष्य को लेकर आज खास उपलब्धि के योग बने हुए हैं. भविष्य को लेकर आपने अपने कार्यक्षेत्र, नौकरी आदि को लेकर जो मेहनत की है, उसका आज आपको फल मिलेगा. आप जो भी कार्य करते हैं, चाहें कारोबार हो या नौकरी, उनमें आज आपको नई उपलब्धि मिलेगी. कल (शुक्रवार) के दिन आपके बॉस के साथ विवाद के योग थे लेकिन आज का दिन काफी अच्छा रहेगा.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, आज घर पर खुशियां लेकर आएगा मेहमान

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

आप भी खाते हैं लहसुन-प्याज? लेकिन करना चाहते हैं लड्डू गोपाल की सेवा? जानें क्या कहा प्रेमानंद जी महाराज ने?

Next post

आज वृश्चिक वालों का पूरा होगा सपना, तुला राशि सीखेंगे नया हुनर, मिथुन वालों का बढ़ेगा खर्च! पढ़ें अपना राशिफल

You May Have Missed